Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वीर सैनिकों के सम्मान से देश का सम्मान व स्वाभिमान बढ़ा है

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान से देश का सम्मान व स्वाभिमान बढ़ा है। सैनिक कभी भी पूर्व नहीं होता, वह हमेशा वीर सैनिक बना रहता है। राज्य में सैनिकों को सम्मान देने की परंपरा को आगे भी बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सेना को दिए गए सम्मान की परंपरा का प्रतिफल है कि आज सभी सेना का सम्मान करने के लिए मजबूर हुए हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक पूर्व सैनिक को शाल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की महानता तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की शुभकामनाओं का प्रतिफल है कि एक सैनिक के बेटे को मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने का अवसर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सैन्य बलों की मजबूती और उन्हें आवश्यक सुविधाएं देने एवं साज सम्मान उपलब्ध कराने, वन रैंक, वन पेंशन की सुविधा देने के साथ ही जवानों को गोली का जवाब गोली से देने की छूट देकर सैनिकों को उनका वास्तविक सम्मान व श्रेय देने का कार्य किया है। आज देश की सेना दुश्मनों के घर जाकर उसे जवाब देती है। सशक्त एवं मजबूत सेना के कारण दुनिया में देश का हौंसला बुलंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश का स्वाभिमान बढ़ रहा है। उन्होंने अपने जीवन में अनुशासन सेना से सीखा है। सैनिकों के कल्याण के लिए जो भी जरूरी होगा, उसके लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत का स्मरण कर उन्हें नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत सैनिक कल्याण के हिमायती थे। जनरल रावत के साथ उन्होंने देहरादून, लैंसडौन, बनबसा व रानीखेत में पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित कार्यक्रम निर्धारित किए थे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। सैनिक होना गर्व की बात है। आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों में सुरक्षित है। प्रदेश में प्रधानमंत्री की भावना के अनुरूप भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद के अलावा मेजर जनरल एस सब्बरवाल (सेनि) व बिग्रेडियर केजी बहल (सेनि) समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!