Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में आयोजित 5 दिवसीय डीडीहाट महोत्सव के समापन अवसर पर क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणायें की

  • मुख्यमंत्री द्वारा दो लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण करते हुए नवजात बच्चे को अपने गोद में लेकर आशीर्वाद दिया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 नवम्बर 2021, शनिवार, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में आयोजित 5 दिवसीय डीडीहाट महोत्सव के समापन अवसर पर शनिवार को कुमाऊँनी भाषा में संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणायें की जिसमें, डीडीहाट नगर से सिराकोट मंदिर तक रोप-वे का निर्माण करने, जीजीआइसी डीडीहाट का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय देव सिंह डसीला के नाम किए जाने, डीडीहाट खेल मैदान के विस्तारीकरण करने की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को प्रस्ताव तैयार करते हुए शासन को प्रेषित करने की घोषणा, घसाड़ विद्यालय का उच्चीकरण किए जाने, डीडीहाट नगर के आंतरिक मार्गों के निर्माण व सौंदर्यीकरण किए जाने की स्वीकृति की घोषणा, डीडीहाट महोत्सव को प्रत्येक वर्ष राजकीय मेले के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की 18 फीट ऊँची मूर्ति “स्टेच्यू ऑफ मोरालिटी“ का लोकार्पण भी किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज अपनों के बीच आकर में अभिभूत हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की अलग पहचान बनी है। उत्तराखंड से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है जिसके फलस्वरूप यहां विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं के कार्य चलाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक है और इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए हमारी मातृशक्ति की अहम भूमिका रहेगी। प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2025 तक उत्तराखंड के लिए जो विजन दिया है, सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखण्ड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। उत्तराखण्ड में सड़क मार्गो का विकास किया जा रहा है, वहीं पहाड़ में रेल का सपना भी साकार हो रहा है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए ऑलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की योजनाओं की सौगात दी है। उससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड का आवागमन और अधिक सुगम होगा। उन्होंने कहा सरकार जनता के साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। लोक पर्वों को बढ़ावा देने के लिए लोकपर्व इगास पर छुट्टी करने का निर्णय लिया है।

पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने अपने संबोधन में कहा कि डीडीहाट क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनायें हैं, जिले को जोड़ने वाली सभी सड़क मार्गों की स्थिति बेहतर होने से यहाँ तक पहुँचने हेतु पर्यटकों को अब आसानी हो रही है। पहले टनकपुर से डीडीहाट तक पंहुचने में अत्यधिक समय लगता था, अब ऑल वैदर रोड के निर्माण से यह समय काफी कम हो गया है। महिलाओं के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 5 लाख तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आज प्रदेश में रेलवे लाईन निर्माण के साथ ही सीमांत क्षेत्र तक सड़कों को पहुँचाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा दो लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण करते हुए नवजात बच्चे को अपने गोद में लेकर आशीर्वाद दिया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका डीडीहाट कमला चुफाल, ब्लॉक प्रमुख डीडीहाट बबीता चुफाल, जिलाध्यक्ष भाजपा विरेन्द्र वल्दिया, जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!