Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने एक दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुँचकर क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुँचकर क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ तहसील खटीमा के सभागार में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी विकास कार्य होने हैं, उन्हें शीघ्र प्राथमिकता एवं जनहित को देखते हुये प्रारंभ करें एवं जो विकास कार्य प्रगति पर है, उनमें गुणवत्ता, पारदर्शिता के शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि सड़को को गड्डामुक्त करने हेतु पैचवर्क का शीघ्र पूर्ण करें व जिन मार्गों का स्टीमेट नहीं बना है, उनका तत्काल स्टीमेट बना कर शासन को प्रस्तुत करें। उन्होंने विकास प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बस अड्डा, कुष्ठ आश्रम, तहसील का सौन्दर्य करण आदि विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम व जल संस्थान के कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों को विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने स्वास्थ्य, विद्युत, पुलिस आदि विभागों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग अपने कार्यों को तेजी से पूर्ण करें इसमें किसी भी प्रकार की स्थिलता न बरती जाए।

जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने मा० मुख्यमंत्री को जनपद में किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यो एवं अतिवृष्टि (आपदा) के दौरान प्रभावित हुये लोगों राहत कार्यो के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होने बताया कि सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि मुख्यमंत्री घोषणों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना सुनिश्चित करे। उन्होंने अवगत कराया कि अतिवृष्टि से जलभराव होने के कारण जनजनित रोगों की रोकथाम हेतु सभी नगर निकायो को साफ सफाई, कीटनाशक छिड़काव, फागिंग आदि कराने के निर्देश दिये गये है।

इस अवसर पर विधायक प्रेम सिंह राणा, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, अध्यक्ष मण्डी समिति नन्दन सिंह खड़ायत, कमलेन्द्र सेमवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सीएमओ डीएस पंचपाल, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी डाॅ० महेश कुमार, उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, तहसीलदार युसुफ अली, मण्डल अध्यक्ष भाजपा सतीश मौर्या आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!