Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उत्तराखण्ड महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड महोत्सव के आयोजन का भी निर्णय लिया गया है। जिसमें ग्राम सभा स्तर तक लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित किये जाने का प्रयास किया गया है। साथ ही राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले 5 व्यक्तियों को उत्तराखण्ड गौरव से सम्मानित किये जाने की योजना बनायी गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई ने 21 वर्ष पहले उत्तराखण्ड राज्य बनाया था । इन 21 वर्षों की यात्रा में राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केदारनाथ में अपने सम्बोधन में 2020 से 2030 के दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इसके लिये हम संकल्प व वचनबद्धता के साथ कार्य करते हुए राज्य के रजत जयन्ती के अवसर पर उत्तराखण्ड को आदर्श एवं देश के अग्रणी राज्यों में पहचान दिलाने का हमारा प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य का सर्वांगीण विकास की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में चार धाम की ऑल वेदर रोड, भारतमाला श्रृंखला के अंतर्गत एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ने का कार्य हो रहा है। जिससे कि सुगमता और सरलता से आवागमन सुलभ हो सके, इसके साथ ही हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी बहुत काम हुआ है देहरादून के एयरपोर्ट का भी विस्तार किया गया है। पहले हम सोचते थे कि रेल का पहाड़ में जाना एक सपना है आज मोदी जी के नेतृत्व में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर बहुत तेजी से कार्य चल रहा है और 2024-25 तक रेल का पहाड़ में जाने का सपना साकार हो जाएगा। 154 किलोमीटर की टनकपुर से बागेश्वर रेल लाइन को भी स्वीकृति मिल गई है, रुड़की देवबंद लाइन की भी स्वीकृति मिल चुकी है, ऋषिकेश डोईवाला रेलवे लाइन की भी स्वीकृति मिल गई है, कुमांऊ क्षेत्र में भी एम्स के सेटेलाइट सेंटर खोलने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जमरानी बांध से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित करने और लोगों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। देहरादून से टिहरी टनल का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को दिया है उस पर भी सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। महत्वकांक्षी परियोजना लखवाड़ व्यासी का भी कार्य अंतिम चरण पर है। बहुत सारे कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुए हैं, उन कामों को धरातल पर उतारने का काम हम कर रहे हैं। हमारी पहली चुनौती है कि हम उन सभी कामों को धरातल पर उतारें और जिन कामों के शिलान्यास हो चुके हैं वे सारे के सारे काम पूरे हों। हमने जो घोषणाएं की हैं वे घोषणाएं पूरी हो, हम एक सशक्त उत्तराखंड उत्तम उत्तराखंड बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में विश्व का सबसे बड़ा नेतृत्व है। हम एक-एक क्षण और पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। पिछले चार माह में राज्य सरकार ने 400 से अधिक फैसले लिए हैं। सभी को धरातल पर उतारने का काम हो रहा है। हमें आपदा का सामना करना पड़ा लेकिन उससे भी हम धीरे-धीरे उबर रहे हैं। केंद्र सरकार उत्तराखंड को लेकर बहुत ही संवेदनशील है, जो पूरी तरह से हमारे साथ खड़ी हुई है। राज्य को डबल इंजन का निश्चित रूप से लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की अपेक्षाओं पर हम पूरी तरह से खरे उतरेंगे इसके लिये हम पूरी कोशिश भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के पश्चात जो भी जरूरी काम होंगे वह हम करेंगे। गैरसैंण हम सबकी भावनाओं का केंद्र बिंदु है उसको लेकर किसी को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय हमने तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!