Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने एनडी तिवारी की तरह अपनी ही पार्टी के विधायक की सीट खालीकर कराकर राजनीतिक मूल्याें का किया पालन

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, देहरादून।आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट को लेकर अटकल थम गईं। चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री के लिए उपचुनाव का रास्ता साफ कर दिया है। इस सियासी घटनाक्रम के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस राहत महसूस कर रही है।

गुटबाजी व असंतोष से घिरी कांग्रेस इस आशंका से परेशान थी कि कोई कांग्रेस का विधायक इस्तीफा देकर भाजपा के पाले में न चला जाए। इन सब सियासी अटकलों को निराधार साबित कर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की सियासत में वैचारिक व सिद्धांतवादी सियासत को आगे बढ़ाकर नई उम्मीद जगाई है।

राज्य में 2002 के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो तबके सांसद व दिग्गज नेता एनडी तिवारी को मुख्यमंत्री बनाया गया। एनडी ने लोकसभा से इस्तीफा दिया। तब रामनगर से कांग्रेस विधायक वाईएस रावत ने तिवारी के लिए इस्तीफा देकर सीट खाली की।

2007 में भाजपा सत्ता में आई तो तब के गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाया गया। फिर खंडूरी के लिए पौड़ी गढ़वाल जिले की धुमाकोट कांग्रेस विधायक व तिवारी राज में आबकारी मंत्री रहे टीपीएस रावत ने इस्तीफा देकर सीट खाली की। नए परिसीमन में यह सीट खत्म हो गई थी।

2012 में कांग्रेस फिर सत्ता में आई तो विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री बने और उनके लिए सीट छोड़ी सितारगंज के तत्कालीन भाजपा विधायक किरन मंडल ने। मंडल को फिर कुमाऊं मंडल विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। खंडूरी व बहुगुणा के लिए विपक्षी दलों के सीट खाली करने पर खरीद फरोख्त के आरोप भी लगे थे। बहुगुणा के बाद हरीश रावत मुख्यमंत्री बने तो उनके लिए धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने सीट छोड़ी थी। धामी को वन विकास निगम अध्यक्ष बनाया गया था।

नियमानुसार मुख्यमंत्री को छः माह के भीतर विधानसभा सदस्य बनना जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तो उम्मीद जताई थी कि धामी विपक्षी दलों में सेंधमारी के बजाय अपने दल विधायक से सीट रिक्त कराएं। बहरहाल मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा विधायक से सीट रिक्त कराकर राज्य में दलबदल की राजनीति पर धीरे से मगर बड़ा प्रहार किया है। इसके दूरगामी परिणाम भविष्य में दिखाई दे सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!