Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने जाखन के प्रभावित कृषकों को वितरित की क्षतिपूर्ति भूमि मुआवजे की धनराशि

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2023, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220 केवी लाईन निर्माण के दौरान पछवादून के विन्हर क्षेत्र, जाखन के प्रभावित कृषकों के क्षतिपूर्ति भूमि मुआवजे की धनराशि सबंधित किसानों को वितरित किये। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर 17 किसानों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक प्रदान किये गये।

मुआवजा प्राप्त करने वाले सभी किसानों ने उन्हें समय पर मुआवजा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को अतिवृष्टि और भूस्खलन की वजह से जान-माल के नुकसान से बचने के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र व्यवस्था की गई और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इसके लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी. ध्यानी ने बताया कि 16 अगस्त 2023 को विन्हर क्षेत्र, जाखन में अतिवृष्टि कारण हुए भूस्खलन से परियोजना की पारेषण लाईन के एक टावर के क्षतिग्रस्त होने तथा एक अन्य टावर की फाउन्डेशन के पास अत्याधिक भूमि कटान से खतरा उत्पन्न होने की सूचना पर मुख्यमंत्री से प्राप्त प्रेरणा व मार्गदर्शन के फलस्वरूप तत्काल अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर टावर पर एंकरिंग कर आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए झुके हुए टावर के एक सर्किट से विद्युत उत्पादन की निकासी बहाल करायी गयी। इसमें ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिला।

प्रबंध निदेशक पिटकुल ने बताया कि पावर ग्रिड से ई0आर0एस टावर मंगाकर व्यासी परियोजना से उत्पादित 120 मेगावाट विद्युत की निकासी हेतु सुरक्षात्मक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ई०आर०एस० टावर से ऊर्जा निकासी में 14-15 दिन का समय लगने की सम्भावना है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान,अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!