Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवमंबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान अनेकों विशेषताओं से भरा हुआ है। संविधान नागरिकों को ना केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। हमारा संविधान हमारी व्यवस्था और हमारे समाज का पथ प्रदर्शक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। उनके द्वारा लिए गये निर्णयों से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। मोदी जी के प्रयासों से 21 जून को विश्वभर में योग दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक की शपथ लेने के बाद मैंने प्रत्येक क्षण प्रदेशवासियों को समर्पित करने का प्रयास किया है। जन हित में अनेक निर्णय लिए हैं। समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में कोरोना की प्रथम डोज शत प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य दिसम्बर 2021 तक रखा गया था, जो कि अक्टूबर 2021 में ही पूर्ण किया जा चुका है। कोरोना की दूसरी डोज के शत प्रतिशत का लक्ष्य भी 15 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण किया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 1949 में आज ही के दिन हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। 02 वर्ष 11 माह एवं 18 दिन हमारे संविधान के निर्माण में लगे। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का बोध कराता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के समग्र विकास के लिए हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। युवा, महिला, किसान, गरीब, मजदूर सबकी चिंता प्रधानमंत्री जी ने की है। भारत में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया है। देश में 118 करोड़ कोविड टीकाकरण हो चुका है। राज्य में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2017 को मैंने निर्णय लिया कि विधानसभा के प्रत्येक कक्ष एवं सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा भीमराव अंबेडकर का चित्र लगेगा। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर एक साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, स्वामी ईश्वरदास, सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!