Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने 58 हजार से ज्‍यादा वोटों से हांसिल की ऐतिहासिक जीत

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2022, शुक्रवार, देहरादून। चंपावत की जनता ने आखिरकार मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को जीत का ताज पहना दिया। शुक्रवार को जारी परिणामों में मुख्यमंत्री धामी ने 58 हजार से ज्‍यादा वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है।

55 हजार से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज

उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में शुरू हुई। जिसके बाद मतगणना से शुरू के चरणों से ही मुख्‍यमंत्री धामी ने बढ़त बनाए रखी। सुबह दस बजे के बाद स्थिति बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट हो गई और जीत का ताज पुष्‍कर सिंह धामी के सिर पर सज गया।

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 58258 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। उपचुनाव में ईवीएम से 62898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे। उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी को कुल 55025 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोट मिले। नोटा के लिए कुल 372 वोट पड़े हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की जीत के बाद जश्‍न का माहौल शुरू हो गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके।

उपचुनाव का परिणाम आते ही जनता का आभार करने टनकपुर पहुंचे धामी

उपचुनाव का परिणाम आते ही मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंचे। इस दौरान  उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही मुख्‍यमंत्री  के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।

मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न

उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आदि मौजूद थे। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया।

पहले ही जताई जा रही थी मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की जीत की संभावना

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की चंपावत उप चुनाव में जीत की संभावना पहले ही जताई जा रही थी। भाजपा भी लगातार बड़ी जीत का दावा कर रही थी।

  • पुष्‍कर सिंह धामी का युवा नेता और युवा मुख्‍यमंत्री होना : पुष्‍कर सिंह धामी युवा नेता और युवा मुख्‍यमंत्री के रूप में उत्‍तराखंड की जनता के बीच में खासे प्रचलित हैं और पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में चंपावत सीट पहले से ही भाजपा के कब्‍जे में थी। इसलिए भी उनकी जीत निश्चित मानी जा रही थी।
  • केंद्रीय नेताओं के बीच अच्छी छवि होना : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की छवि केंद्रीय नेताओं के बीच अच्‍छी मानी जाती है। उत्‍तराखंड में अपने दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता उनकी तारीफ कर चुके हैं। पीएम मोदी ने तो एक रैली के दौरान सीएम धामी की पीठ भी थपथपाई थी।
  • पुष्‍कर सिंह धामी का मुख्‍यमंत्री होना : पुष्‍कर सिंह धामी उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री हैं और पांचवीं विधानसभा के लिए विगत 14 फरवरी को हुए चुनावों में भाजपा ने बहुमत प्राप्‍त किया था। पुष्‍कर सिंह धामी खटीमा सीट से पराजित हुए थे, लेकिन उनके नेतृत्‍व में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इसलिए उन्‍हें दोबारा मुख्‍यमंत्री बनाया गया। तभी से उपचुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!