Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तरकाशीउत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के सन्देश को गंगोत्री के मतदाताओं तक पहुँचाया

मुख्यमंत्री धामी ने पाँचों भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 3 अप्रैल 2024, भटवाड़ी/उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीमांत क्षेत्र रामलीला ग्राउंड भटवाड़ी, (उत्तरकाशी) में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह के पक्ष में जनसभा व रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सभी लोग यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। गंगोत्री क्षेत्र से मां गंगा निकलकर कई क्षेत्र में जल और जीवन देने का काम करती है। पतित पावनी गंगा के उद्गम स्थल के क्षेत्र में जब भी आने का मौका मिलता है,से स्वयं को धन्य महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते मंगलवार को रुद्रपुर में बड़ी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा वो जनता के बीच में प्रधानमंत्री संदेश देने आए हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी को अपना प्रणाम भेजा है। 19 अप्रैल को पहले चरण का उत्तराखंड में मतदान होना है। उत्तराखंड की पांचों सीट से भारी बहुमत से जीत दिला कर पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राजलक्ष्मी को सभी अपना आशीर्वाद दें, एवं उन्हें बड़ी संख्या से विजय बनाकर लोक सभा भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का हर एक वोट प्रधानमंत्री को और तीव्र गति से कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा। आपका हर वोट नए भारत को शक्तिशाली बनाने और विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। कोरोना काल के बाद देश में सबको फ्री में वैक्सीन लगाई गई। और दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेजी गई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जी-20 का सफल आयोजन भारत में किया गया। नरेंद्रनगर में 2 बैठकों का अयोजन किया गया।2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य हुआ। हर प्रदेश में नए एम्स की आधारशिला रखी जा रही है। नए हवाई अड्डों का विकास कार्य जारी है। नए आईआईटी,आईआईएम का निर्माण कार्य भी जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित देश भी हमारी टेक्नोलॉजी को देखकर अचंभित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डिफेंस के सेक्टर में तेजी से विकास कार्य जारी है। प्रधानमंत्री ने गरीबों के खाते खुलवाए। महिलाओ को उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को घर मिल रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। मोदी की योजनाएं केवल कागजों में नहीं अपितु सब योजनाएं धरातल में है और यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक मोदी को अपना परिवार का सदस्य मान रहा है। विपक्षियों ने जब मोदी के परिवार पर सवाल खड़े किए तो पूरे देश ने एक आवाज में कहा हम मोदी का परिवार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज भटवाड़ी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस क्षेत्र में करीब 400 करोड़ की योजनाएं शुरू हुई हैं। यह क्षेत्र पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है। सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के वर्तमान के साथ भविष्य का निमार्ण कर रही है। प्रधानमंत्री का सपना है कि उत्तराखंड पर्यटन एवं हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उत्तरकाशी, बड़कोट, भटवाड़ी, दयारा बुग्याल में आने वाले समय में लोगों की आवाजाही बहुत बढ़ने वाली है। इसके लिए हेलीकॉप्टर के एविएशन फ्यूल वैट को घटाकर 2% किया गया है। ताकि राज्य में हेली सेवाओं का विस्तार हो। उन्होंने कहा कि चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा नियमित रूप से चले इसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा गंगोत्री क्षेत्र में 15 करोड़ की लागत से बन रहे पॉलिटेक्निक भवन का कार्य पूर्ण हो गया है। क्षेत्र में विद्यालय, महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है। भटवाड़ी तहसील के नए भवन की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। गंगोत्री में 5G नेटवर्क सुविधा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि जादुंग गांव को भी वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। यह गौरव उत्तराखंड वासियों को प्राप्त हुआ है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। राज्य में नकल का खेल खत्म हो गया है। बड़े-बड़े नकल माफियाओं को जेल में डाला गया है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा देवभूमि शांति प्रदेश है यहां दंगाईयों के लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा राज्य निर्माण से लेकर राज्य को चलाने में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए महिलाओं के लिए 30 क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देवभूमि के साथ वीर भूमि के लोग हैं। कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड के वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है। उस कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का काम प्रधानमंत्री ने किया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू किया गया। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिली है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा सतेंद्र राणा, विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजय पाल, विनीता राणा, रमेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!