Breaking News :
>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
ताज़ा खबरेंदिल्ली

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान : ‘अगर हमारे पास पर्याप्त मात्रा में कोरोना की वैक्सीन है तो उम्र की सीमा खत्म चाहिए’

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अप्रैल 2021, शनिवार, नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा और न ही किसी तरह के कोई नए प्रतिबंध ही लगाए जाएंगे।

विदित रहे कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार से रात का कर्फ्यू लगाया गया है। इसके तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सामान्य और व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिबंध है। दिल्ली की तर्ज पर इससे सटे यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में भी नाइट  कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन की बातें लगातार कही  जा रही हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार लोगों के रोजगार, कारोबार और अर्थ व्यवस्था के चलते लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती है।

इसके साथ राजधानी दिल्ली में वैक्सीन पर राजनीति गरमाती जा रही है। इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर हमारे पास पर्याप्त मात्रा में कोरोना की वैक्सीन है तो उम्र की सीमा खत्म कर देनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि अगर पर्याप्त मात्रा में कोरोना की वैक्सीन मिले तो हम 2-3 महीने में दिल्ली के सभी लोगों को टीका लगा देंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल दिल्ली के लोगों के लिए 7-8 दिन की वैक्सीन शेष है। हम चाहते हैं कि वैक्सीन के लिए उम्र की सीमा खत्म होनी चाहिए और वैक्सीनेशन बढ़ाया जाना चाहिए। उधर, AAP के मुख्यालय में ही हुई प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्र सरकार बताए कि पहले देशवासियों की जान की सुरक्षा जरूरी है या पाकिस्तान को वैक्सीन का निर्यात करना जरूरी है। एक तरफ हम कहते हैं कि पाकिस्तान भारत को आतंकी निर्यात करता है और दूसरी तरफ देश से पाकिस्तान को वैक्सीन निर्यात की जा रही है। भारत पाकिस्तान को 60 मिलियन वैक्सीन डोज निर्यात करने जा रहा है। देशभर में वैक्सीन की किल्लत है, फिर भी केंद्र सरकार अब तक 645 लाख डोज 84 देशों को निर्यात कर चुकी है। वहीं आप नेता आतिशी ने दिल्ली माडल को देश का सबसे बेहतर माडल बताया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि दिल्ली का कोरोना मॉडल सबसे बेहतर है। इसलिए प्रधानमंत्री ने देश के अन्य मुख्यमंत्रियों को इसे अपनाने का सुझाव दिया है। वहीं, भाजपा ने यह सवाल उठाया है कि दिल्ली मॉडल किसका है? दिल्ली में कोरोना संक्रमण जब गृह मंत्रालय ने रोका है तो इसका श्रेय किसे मिलना चाहिए।

भाजपा ने दिल्ली सरकार और आप पर टीकाकरण को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आप नेता इसे लेकर गलत बयानबाजी करके लोगों में भ्रम पैदा करना चाहते हैं। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि भारत में वैक्सीन की उपलब्धता पर आप की बयानबाजी गैर जिम्मेदार राजनीति का भाग है। भारत में सफलता के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस वक्त राघव चड्ढा जैसे नेता लोगों में भय एवं भ्रांति का वातावरण बनाने में लगे हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!