Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

सीएम और शिक्षा मंत्री आमने-सामने, रद किया मंत्री का आदेश

सीईओ की तैनाती पर सीएम और शिक्षा मंत्री आमने-सामने, रद किया मंत्री का आदेश

देहरादून,  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) देहरादून की तैनाती के मामले को लेकर आमने-सामने हो गए। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के आदेश पर देहरादून जिले के सीईओ का अतिरिक्त पदभार संभालने वाले शिक्षाधिकारी आनंद भारद्वाज को एक दिन बाद ही पद से हटना पड़ा।

इस पद से स्थानांतरित की गईं आशारानी पैन्युली के प्रत्यावेदन को निस्तारित किए बिना ही उन्हें हटाए जाने की कवायद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को नागवार गुजरी। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद आशारानी पैन्यूली के प्रत्यावेदन का निस्तारण भी हुआ और गौचर डायट में उनका स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें देहरादून में ही सीईओ के पद पर तैनाती के संशोधित आदेश शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी कर दिए।

दरअसल शासन ने बीती 25 जून को आदेश जारी कर सीईओ आशारानी पैन्यूली का तबादला डायट गौचर प्राचार्य पद पर किया था। आशारानी पैन्यूली ने बीते जनवरी माह में देहरादून जिले के सीईओ पदभार संभाला था। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के आदेश पर बीते रोज एससीईआरटी में उप निदेशक आनंद भारद्वाज को मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था।

शासनादेश के बाद आनंद भारद्वाज ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर आशारानी पैन्यूली को रिलीव कर एकतरफा कार्यभार ग्रहण कर लिया था। आशारानी पैन्यूली ने सीईओ कार्यालय पहुंचकर खुद को एकतरफा रिलीव किए जाने पर आपत्ति करते हुए विरोध जताया था।

आशारानी पैन्यूली का कहना है कि गौचर डायट में अपने तबादले पर आपत्ति जताते हुए शासन को प्रत्यावेदन दिया था। उनका तर्क है कि सुगम से दुर्गम में अनिवार्य श्रेणी में 10 फीसद तबादला आदेश की जद में वह नहीं आतीं।

कुल 11 विभागीय अधिकारियों में से 10 फीसद के हिसाब से 1.1 अधिकारी ही तबादले के पात्र हैं। शासन की इस व्यवस्था की जद में आए एक शिक्षाधिकारी का तबादला दुर्गम में किया जा चुका है। वह तबादले की जद से बाहर हैं। ऐसे में महज छह माह बाद ही किए गए तबादले के खिलाफ उन्होंने प्रत्यावेदन दिया था।

उक्त मामले में दोनों अधिकारियों के बीच विवाद बढऩे पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद मुख्य सचिव के निर्देश पर उनके प्रत्यावेदन का निस्तारण कर बीती शाम ही गौचर किए गए उनके तबादले को निरस्त कर देहरादून में उनकी तैनाती यथावत रखी गई।

वहीं उप शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज को दिए अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया। विद्यालयी शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने उक्त संबंध में संशोधित आदेश जारी किए। उक्त संशोधित आदेश गुरुवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा।

आदेश मिलने पर कार्यवाहक सीईओ आनंद भारद्वाज अपना कार्यभार वहां मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपकर चले गए। संपर्क करने पर आनंद भारद्वाज ने कहा कि शासन के आदेश पर उन्होंने उक्त अतिरिक्त कार्यभार संभाला था। संशोधित आदेश मिलने पर अतिरिक्त कार्यभार छोड़ दिया। वहीं शिक्षा मंत्री बीते रोज से ही पारिवारिक कार्य के चलते राज्य से बाहर हैं। उनके सोमवार तक लौटने की संभावना है।

तबादलों की जांच समिति को और दस दिन की मोहलत

प्रदेश में शिक्षकों के तबादला आदेश संबंधी आपत्तियों और नियमों के मुताबिक तबादले नहीं होने की जांच कर रही समिति को शासन ने और मोहलत दी है। तकरीबन चार हजार शिक्षकों के मामलों के परीक्षण को गठित जांच समिति को रिपोर्ट देने के लिए अतिरिक्त दस दिन दिए गए हैं। इसके साथ ही स्थगित किए गए तबादलों के बारे में भी अब फैसला इस माह के आखिर तक ही संभव होगा।

प्रदेश में तबादलों के पात्र शिक्षकों में से महज दस फीसद के तबादलों में भी कई विसंगतियां सामने आ गई थीं। इसे देखते हुए सरकार ने तबादला आदेश के दस दिन के भीतर ही विसंगतियों से परेशान शिक्षकों को राहत दी थी। शासन ने बीती तीन जुलाई को आदेश जारी कर दुर्गम में ही रहने के इच्छुक शिक्षकों के सुगम में तबादले और एकल शिक्षक वाले विद्यालयों से प्रतिस्थानी की व्यवस्था के बगैर ही शिक्षकों के तबादले स्थगित कर दिए थे।

साथ में तबादला आदेशों से संबंधी आपत्तियों के निस्तारण और नियमों के मुताबिक तबादलों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति को दस दिन के भीतर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे।

महकमे में जिलों से लेकर प्रदेश स्तर पर किए गए कुल करीब चार हजार शिक्षकों के तबादलों की जांच में समिति को वक्त लग रहा है। इसे देखते हुए समिति की ओर से जांच के लिए और समय मांगा है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि समिति को जांच के लिए और दस दिन दिए गए हैं। इस माह के अंतिम हफ्ते में समिति अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इसके बाद ही तबादलों के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। समिति को मोहलत मिलने के साथ ही स्थगित किए गए तबादलों पर फैसला भी अब देरी से होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!