Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बादलों का डेरा, केदारनाथ और बद्रीनाथ में हुई बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली। समूचे उत्तराखंड में बादलों ने डेला डाल लिया। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का दौर भी शुरू हो चुका है। वहीं, केदारनाथ सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के साथ ही प्रशासन ने सर्दी को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार की सुबह देहरादून के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, कुमाऊं के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर भी भी हल्की बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई। पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों के साथ ही केदारनाथ में रात भर हिमपात होता रहा। बर्फबारी का यह दौर जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य 13 दिसंबर को भी मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी हिमपात की संभावना है। इन स्थानों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि अधिक बर्फबारी के कारण 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कें अवरुद्ध होने और फिसलन होने की संभावना है। साथ ही मैदानी इलाकों में 13 और 14 दिसंबर को शीत दिवस होने की संभावना है। प्रशासन को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

दून में भी सुबह और शाम को ठंडी हवा परेशान कर रही है। तापमान में गिरावट के कारण रात के समय अधिक ठंड महसूस की गई। दून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

मौसम विभाग की ओर से भारी बर्फबारी और बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने संबंधित विभागों के साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में बर्फबारी वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से बाधित होने वाले मोटर मार्गों को सुचारु रखने के लिए जेसीबी तैनात रखें और जेसीबी चालकों के फोन नंबर, उनके तैनाती स्थल संबंधी जानकारी जिला आपदा कंट्रोल रूम को दे दें।

जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद के क्षेत्रों को में अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से गांधी आश्रम से 400 कंबल क्रय कर जनपद की सभी तहसीलों को  निराश्रितों को वितरित करने के लिए भेज दिए गए हैं।

उन्होंने अवगत कराया कि नगर निगम क्षेत्र देहरादून में 10, नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में पांच, नगर पालिका परिषद विकासनगर में 11, नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर में पांच नगर पालिका परिषद मसूरी में पांच और नगर नालिका परिषद डोईवाला में 10 स्थानों पर अलाव जलाए जाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!