Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम पर संकट के बादल मंडराने लगे, सुबह से हो रही तेज बारिश

जिले में पिछले दो दिन से मौसम ठीक था। धूप निकल रही थी, लेकिन बुधवार को दिन निकलते ही बारिश शुरू हो गई। ऐसे में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बारिश का सिलसिला खत्म नहीं हुआ तो उनके कार्यक्रम टल सकते हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज से भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छाने लगी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ का बुधवार को रामपुर में दो जगह कार्यक्रम है। वह दोपहर दो बजे बिलासपुर आने वाले हैं, जहां भाजपा प्रत्याशी एवं राज्यमंत्री बलदेव औलख के समर्थन में जनसभा करेंगे। दूसरी जनसभा दोपहर तीन बजे पटवाई के रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक राजबाला के समर्थन में होनी है। प्रशासन एवं भाजपाई देर रात तक इसकी तैयारियों में जुटे थे। पटवाई के रामलीला मैदान में तो पहले से पानी भरा था, जिसमें मिट्टी डालकर ठीक कराया गया। अब बुधवार को हुई बारिश से फिर वहां कीचड़ और जलभराव हो गया है।

ऐसे में वहां कार्यक्रम होना मुश्किल है। उधर, सपाइयों में भी अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जो उत्साह था, वह बारिश ने ठंडा कर दिया है। अखिलेश यादव का यहां सुबह 11.50 बजे आने का कार्यक्रम था। उनका विजय रथ के जरिए प्रचार का कार्यक्रम था। वह जेल में बंद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला के प्रचार के लिए आ रहे हैं। आजम यहां शहर विधानसभा सीट और अब्दुल्ला स्वार सीट से प्रत्याशी हैं। पिता-पुत्र के समर्थन में अखिलेश का कार्यक्रम पूरे दिन यहां विजय रथ घुमाने का था। इसके बाद उनको यहांं से बरेली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!