Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पिथौरागढ़ जिले में बारिश ने एक बार फिर मचाई तबाही : बादल फटने से 3 लोगों की मौत, 11 लापता

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2020, सोमवार। उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है। जिले के बंगापानी तहसील के गैला टांगा में रविवार देर रात एक बजकर 44 मिनट के आसपास बादल फटने से एक मकान मलबे में जमीदोज हो गया। हादसे में तीन जोगों की मौत हो गई। टांगा गांव में 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक घायल है। सूचना पर एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन टीम, एसडीएम, विधायक घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों गावों में ग्रामीण खोज और बचाव कार्य मे जुटे हैं। अत्‍यधिक बारिश होने के कारण रास्‍ता बहने से मार्ग बंद हो गया है। सेरा सिरतोला गांव के युवा बचाव के लिए पहुंच चुके हैं। सड़क पर मलबा आने के कारण टनकपुर-तवाघाट हाईवे बन्द हो गया है। दुर्गम क्षेत्र और नेटवर्क न होने के कारण स्‍‍थि‍ति की सटीक जानकारी नहीं मिला पा रही है।

निकाले गए तीन ग्रामीणों के शव 

गैला में हुए भूस्खलन की चपेट में आकर ध्वस्त मकान के मलबे में दबकर मरे तीन लोगों के शव ग्रामीणों ने निकाल लिए हैं। मृतकों में शेर सिंह, गीता देवी और ममता के शव निकाले गए हैं। हादसे में चार लोग डिगर सिंह, प्रियंका, ढीला, रुक्मिणी घायल हैं। ग्रामीणों द्वारा शव निकाले जाने के बाद मदकोट पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं। एनएसयूआइ नेता विक्रम दानू के साथ ग्रामीण युवाओ ने मलबे से शव निकाले।

मुनस्यारी और धापा में शनिवार रात फटा था बादल

शनिवार रात भी पिथौरागढ़ जिले में बादल फटने से तबाही मची थी। चीन सीमा से लगी तीन उच्च हिमालयी घाटियों का तहसील मुख्यालय सहित शेष जगत से सम्पर्क भंग हा गया था। बंगापानी तहसील के छोरीबगड़ स्थित तहसील मुख्यालय में पांच मकान बह गए थे एक मकान नदी किनारे लटका है, वह भी कब बह जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हादसे में कई जानवर भी बह गए। गोरी नदी का जलस्तर चेतावनी लेबल को पार कर चुका है। मदकोट में मंदाकिनी ने विकराल रूप लिया है। मुनस्यारी के शीर्ष में दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम का पर्यटक आवास गृह की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। डर के कारण यहां के कर्मियों ने गुफा में रात गुजारी थी।

बह गया था बच्‍चा, एसडीएम कार्याल में भी बची तबाही  

धापा गांव में बादल भारी बारिश से गांव में ही सैलाब बहने लगा था। इस दौरान एक पांच साल का बच्चा मां से हाथ छूट जाने के कारण घर में घुसे नाले में बह गया। गनीमत रही कि नाले में सड़क से होते हुए एक खेत में बने छोटे गड्ढे में गिर था, पांच घंटे बाद उसे सुरक्षित बरामद किया गया। बच्चे की तलाश में मां की हालत खराब हो गई। दोनों को मुनस्यारी अस्पताल भेजा गया है। मुनस्यारी में खलिया की तरफ से आने वाला पानी उपजिलाधिकारी न्यायालय और कार्यालय में बहने लगा । पूरा गेट तोड़ कर कार्यालय में तबाही मचा दी । एसडीएम और तहसीलदार के वाहन भी इस नाले में फंस गए। नगर की कई दुकानों और मकानों में पानी और मलबा घुसा नगर में खलबली मच गई ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!