Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

दॉंतों की साफ-सफाई से कम होता है सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा, शोध में हुआ खुलासा

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 30 सितम्बर 2023, देहरादून। हाल ही में कई देशों के शोधकर्ताओं ने मिलकर एक अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों के दॉंत अच्छी हालत में रहते हैं, उनमें सिर और गर्दन के कैंसर होने का खतरा काफी कम होता है। खासकर जो लोग नियमित रूप से दंत चिकित्सक के पास जाते हैं, उनके शरीर में कैंसर के लक्षणों को जल्दी पहचाना जा सकता है। इससे उनका इलाज भी जल्दी और असरदार तरीके से हो पाता है.इंटरनेशनल हेड एंड नेक कैंसर एपिडेमियोलॉजी (आईएनएचएएनसीई) कंसोर्टियम द्वारा किया गया इस को अध्ययन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

जानें क्या कहता शोध
इस अध्ययन में सिर और गर्दन के कैंसर के मरीजों का डेटा इक्कठ्ठा किया गया। इसमें मसूड़ों से खून आने, दॉंत ब्रश करने की आवृत्ति, माउथवॉश का उपयोग और पिछले 10 वर्षों में दंत चिकित्सक के पास जाने की जानकारी इक्कठ्ठा की। इस अध्ययन में पाया गया  कि जिन मरीजों की दांतों की स्वास्थ्य स्थिति अच्छी थी और जो नियमित रूप से दंत चिकित्सक के पास जाते थे, उनका कैंसर होने के बाद भी वह अधिक दिन तक स्वास्थ्य रहें। जिन लोगों ने 10 साल के अंदर 5 से ज्यादा बार दंत चिकित्सक का दौरा किया, उनकी जीने की संभावना बड़ गई थी। जिन्होंने कभी दंतों को डॉक्टर से नहीं दिखाया और अचानक कैंसर का पता चला उनके जीने की संभावना कम थी। गले के पिछले हिस्से के कैंसर जैसे टॉन्सिल और तालू के कैंसर में यह अंतर सबसे ज्यादा देखा गया। यह पाया गया कि जिनके दांत अच्छे थे और 20 से ज्यादा असली दॉंत थे उनकी भी बचने की संभावना ज्यादा थी।

क्यों बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले
हाल के वर्षों में उपचार होने कर सिर और गर्दन के कैंसर से लोगों का बचाव हो रहा है। लेकिन फिर भी यह दुनिया भर में 6वां सबसे आम कैंसर है।अमेरिका में इसके हर साल लगभग 67,000 नए मामले सामने आते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण तंबाकू का सेवन है। शराब पीना और एचपीवी वायरस भी इसका खतरा बढ़ाते हैं इस शोध से दांतों और मुँह की सफाई पर ध्यान देने से कैंसर से बचा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!