Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

कुछ प्रतिबंधों के साथ खुली 9 से 12वीं की कक्षायें, 4 घंटे के लिए ही खाेले जा रहे स्कूल

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अगस्त 2021, सोमवार, हल्द्वानी। कोरोना की दूसरी लहर के बाद सोमवार को स्कूल खुलने की शुरुआत हो गई है। फिलहाल कक्षा 9 से 12वीं की कक्षाओं को खोला गया है। स्कूल 4 घंटे के लिए ही खाेले जा रहे हैं।हल्द्वानी में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। प्राइवेट स्कूल संचालकों ने स्कूल बंद रखे हैं। शहर में अधिक छात्र संख्या वाले स्कूल दो पाली में संचालित हो रहे हैं, जबकि कुछ स्कूलों ने कक्षावार अलग-अलग दिन बच्चों को बुलाया है। पहले दिन 40 से 45 प्रतिशत बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल परिसर में पहुंचने के बाद बच्चों की थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइज किया गया।

ट्रांसपोर्ट उपलब्ध नहीं होने से दिक्कत

स्कूल संचालन को लेकर शिक्षा सचिव राधिका झा की ओर से जारी एसओपी में कहा गया है कि स्कूल बसों में बच्चों को बैठाने के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। हालांकि स्कूल केवल ट्यूशन फीस लेंगे। ऐसे में बिना ट्रांसपोर्ट शुल्क के परिवहन उपलब्ध कराने में स्कूल संचालक संकोच कर रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों के लिए दुविधा बढ़ गई है।

सोमवार से प्रतिबंधों के साथ खुल रहे स्कूल :
  • सोमवार से शुक्रवार तक ही चलेंगी कक्षाएं
  • केवल चार घंटे होगा स्कूल का समय
  • प्रार्थना, बाल सभा, खेल गतिविधियां
  • अभिभावकों से तीन दिन के भीतर सहमति पत्र लेना होगा
  • केवल शिक्षण शुल्क यानी ट्यूशन फीस ले सकेंगे स्कूल
  • बच्चों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा
  • भौतिक के साथ ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी खुला रखना होगा
  • क्लास, स्कूल बस में शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित करना होगा
  • अधिक छात्र संख्या होने पर दो पाली में स्कूल चलेगा।

jagran

5 माह बाद सुरक्षा के साथ खुले स्कूल

कोविड-19 के चलते लंबे समय से स्कूल बंद चल रहे थे। सोमवार से शासन के निर्देश पर इंटर कॉलेज खोलने की अनुमति मिल गई है। जिसके बाद कक्षा 9 से बारहवीं तक की कक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। विद्यालय खुलने के पहले कक्षा कक्षों को सेनीटाइज कराया गया है। इसके अलावा शारीरिक दूरी का पालन के लिए बेंच और कुर्सियां दूर रखी गई हैं। आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज, फाजलपुर श्री गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में बच्चे सुबह 8:00 बजे से पहुंचने लगे। छात्रों ने लंबे समय के बाद स्कूल खुलने पर खुशी जाहिर की। आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि अभी 4 घंटे कक्षाएं चलेंगी। 9:00 से 1:00 तक का समय निर्धारित किया गया है। सीईओ रमेश चंद्र आर्य बताया कि स्कूल प्रबंधकों को एवं प्रधानाचार्य को गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!