Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

CIMS कॉलेज और उत्तराखण्ड पुलिस ने चलाया नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान, छात्रों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

“वह बीते 20 वर्षों से सजग इंडिया के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे हैं” : चेयरमैन

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 अगस्त 2022, गुरूवार, देहरादून। देश की आजादी की 75वीं वर्षगाँठ देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। इसके तहत पूरे वर्ष देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज देहरादून के सीआईएमएस(CIMS) कॉलेज में उत्तराखण्ड पुलिस व सजग इंडिया के तत्वाधान में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज छात्र-छात्राओं को नशे के विरूद्ध अभियान चलाने हेतु जागरूक किया गया साथ ही नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए CIMS कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ डोईवाला अनिल शर्मा एवं इंस्पेक्टर डोईवाला मनोज मिनवाल, एसआई जितेन्द्र सिंह चौहान, हर्रावाला चौकी इंचार्ज नवीन डंगवाल, कैलाश अस्पताल के निदेशक पवन शर्मा सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अवगत कराया कि वह बीते 20 वर्षों से सजग इंडिया के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे हैं। प्रदेश के हजारों स्कूलों में जाकर बच्चों को नशे रूपी राक्षस से दूर रहने के लिए जागरूक करते रहे हैं। सजग इंडिया द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, यूट्यूब पर सजग इंडिया की इस मुहिम से लाखों लोग जुड़े हुए हैं। अब तक करोड़ों लोगों द्वारा इन वीडियोज को देखा जा चुका है।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सीओ डोईवाला अनिल शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है, कुछ विदेशी ताकतें नशा रूपी हथियार का प्रयोग कर हमारे युवाओं को भटकाना चाहते हैं। जिससे कि हम उनके सामने कमजोर पड़ जायें। उन्होंने आज के समय में घटित हो रहे साइबर अपराधों पर भी प्रकाश डाला और इन अपराधों से कम कैसे बच सकते हैं, इसकी जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी।

डोईवाला इंस्पेक्टर मनोज मिनवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को एक बार जब नशे की लत लग जाती है, तो उसके बाद वह सारे गलत कार्यों को बढ़ाता है, जिससे समाज में चोरी व अपराध की घटनायें बढ़ती हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह स्वयं नशे से दूर रहें, और इस अभियान में पुलिस का भी सहयोग करें।

कार्यक्रम में CIMS कॉलेज में मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर केदार सिंह अधिकारी, प्रिंसिपल गुरप्रीत सैनी, रजिस्ट्रार गिरीश जोशी सहित सभी कर्मचारी व छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!