Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

करियोग्राफर शिव शंकर का 72 साल की उम्र में निधन

प्रभु देवा समेत अनेक सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 नवम्बर 2021, सोमवार, मुंबई मशहूर करियोग्राफर शिव शंकर का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। शिव शंकर कुछ समय पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, हालांकि बाद में उनका टेस्ट नेगेटिव आ गया था। लेकिन 28 नवंबर की रात उन्होंने आखिरी सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

शिव शंकर के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के साथ-साथ तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और शोक व्यक्त किया है। सोनू सूद, शिव शंकर के इलाज में उनकी मदद कर रहे थे। सोनू सूद ने ट्विटर के ज़रिए इस बात की जानकारी भी दी थी वो शिव शंकर के परिवार के संपर्क में हैं।

आपको बता दें कि शिव शंकर कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हालात बिगड़ते देख उन्हें आईसीयू (intensive care unit) में शिफ्ट कर दिया गया जहां रविवार 28 नंवबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। शिव शंकर खासतौर पर साउथ सिनेमा के जानेमाने कोरियोग्राफर थे। शिव शंकर ने ज्यादातर तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी कोरियोग्राफी दी है। 800 फिल्मों में अपनी ताल पर स्टार्स को नचाने वाले शिव शंकर एस.एस राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ में ‘धीरा-धीरा’ गाने की कोरियेग्राफी के लिए नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

‘बाहुबली’ निर्देशक एस.एस राजामौली ने ट्वीट कर लिखा, ‘ये जानकर बहुत दुख हुआ कि मास्टर गुरू शिव शंकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। मगधीर में उनके साथ काम करन एक यादगार तजुर्बा रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’।

शिव शंकर ने निधन पर सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘शिव शंकर मास्टर जी के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। हमने उन्हेंने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंज़ूर था। हम हमेशा आपको मिस करेंगे मास्टर जी। भगवान उनके परिवार को इस दुख से लड़ने की ताकत दे। सिनेमा हमेशा आपको याद करेगा सर’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!