Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
देश

पुलिस व स्वास्थ्य विभाग से डरा चीनी नागरिक, किया खुद को फ्लैट में बंद

दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीएस पैरा डिस्को सोसाइटी में किराए के फ्लैट पर रहने वाले चीनी नागरिक में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।  गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव (Chief Medical Officer Gautam Budh Nagar Anurag Bhargava) ने बताया कि चीनी नागरिक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

खुद को फ्लैट में बंद करने वाले व्यक्ति के दोस्त ने दी थी पुलिस को सूचना

वहीं, इससे पहले बुधवार रात को ही उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि चीनी नागरिक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज है। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और पुलिस तत्काल सोसाइटी पर पहुंच गई। घंटों प्रयास करने के बाद भी चीनी नागरिक ने दरवाजा नहीं खोला। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी गई। करीब 1 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बाद भी चीनी नागरिक ने फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला।

ओप्पो कंपनी में अधिकारी है चीनी नागरिक
बताया गया है कि चीनी नागरिक ओप्पो कंपनी का अधिकारी है। बुधवार सुबह भी ओप्पो कंपनी के कर्मचारियों ने परिसर को शेल्टर होम बनाने को लेकर हंगामा किया था।

गो फ्रॉम हियर, आई विल नॉट ओपन द डोर

पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चीनी नागरिक के फ्लैट का जब कई बार दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से आवाज आई गो फ्रॉम हियर, आई विल नॉट ओपन द डोर। पुलिस ने बताया की फ्लैट के अंदर मौजूद व्यक्ति अंग्रेजी में बात कर रहा है, लेकिन फ्लैट का दरवाजा नहीं खोल रहा था।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को 2 बच्चों समेत कुल 6 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद इनकी जांच कराई गई थी, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं, तीन स्कूलों में 6 मार्च तक बंद किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!