Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
सम्पादकीय

चीन के गायब होते मंत्री

साभार : श्रुति व्यास
आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 25 सितम्बर 2023, देहरादून। पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी लापता है। दोनों ही मंत्री एक समय राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पसंदीदा थे और उनके काफी निकट थे। इन दोनों के मंत्री पद पाने के पीछे के कारण जितने रहस्यमय थे, उनके पतन के कारण भी उतने ही रहस्यमय हैं।स्वभाविक जो मंत्रियों के इस तरह गायब होने की घटनाओं के कारण शी जिनपिंग की राजनीति और उनकी क्षमताओं के लेकर सवाल उठे हैं। पहले चीन के रक्षामंत्री जनरल ली शांगफू पर चर्चा कर ली जाए। वे लगभग तीन हफ़्तों से नजर नहीं आए हैं। खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि उन के खिलाफ भ्रष्टचार के आरोप में जाँच चल रही है। वे आखिरी बार 29 अगस्त को देखे गए थे जब उन्होंने चीन-अफ्रीका शांति एवं सुरक्षा मंच को संबोधित किया था। उनकी आखिरी विदेश यात्रा अगस्त माह के मध्य में हुई थी जब वे मास्को और मिन्स्क गए थे।

इस यात्रा के दौरान एक सम्मेलन में उनकी मुलाकात रूसी अधिकारियों और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मुलाकात हुई थी। ली शांगफू के अलावा चिन गांग की नियुक्ति भी मार्च में हुए मंत्रिमंडल के फेरबदल में हुई थी, जिसके बारे में प्रचारित किया गया था कि ऐसा बहुत बारीकी से छानबीन के बाद किया गया। लेकिन इसके कुछ ही महीनों बाद ली शांगफू, चिन गांग के बाद दूसरे ऐसे शीर्ष मंत्री बन गए हैं जो ‘गायब’ हो गए हैं। शी जिनपिंग सन् 2012 से शासन कर रहे हैं और पिछले साल उन्होंने स्वयं को पांच वर्ष के तीसरे कार्यकाल के लिए पार्टी के महासचिव नियुक्त किया जो चीनी नेताओं द्वारा दस वर्ष के कार्यकाल के बाद सत्ता किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने की परंपरा के विपरीत था।

स्वयं को लगभग अनिश्चितकाल के लिए मजबूती से स्थापित करने के बाद शी ने मार्च के महीने में ली शांगफू और चिन गांग को चुना। इससे शी जिनपिंग की सही व्यक्तियों को चुनने की क्षमता पर तो प्रश्नचिन्ह लगा ही, यह भी साबित हुआ है कि वे यह सुनिश्चित नहीं कर सके हैं कि भ्रष्टाचार करने वाले डरें। लेकिन निर्णय लेने की उनकी क्षमता पर प्रश्न उठाने की हिम्मत किसी में नहीं है जबकि ली और चिन गांग की पदोन्नति का कारण ही यह था कि वे दोनों शी जिनपिंग के निकट थे।
हालांकि चीनी राजनीति में रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के पद अन्य देशों जितने महत्वपूर्ण नहीं हैं। वहां वास्तविक शक्ति 24 सदस्यीय पोलितब्यूरो में निहित होती है। लेकिन फिर भी इन दोनों की भूमिकाएं महत्वपूर्ण थीं – और वह थी वैश्विक मंच पर चीन के हितों का संरक्षण करना।

चीन का मानना था कि चिन गांग अपने कथित क्रियाकलापों के चलते देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए थे वहीं ली पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिए थे जिससे उनका कैरियर बेहतर हो सकता था क्योंकि चीन यह कह सकता था कि यदि वाशिंगटन रक्षा-मंत्री स्तरीय चर्चाएं दुबारा प्रारंभ करना चाहता है ली के रक्षा मंत्री होने के कारण उन पर लगा प्रतिबंध हटाया जाना होगा। लेकिन आज ली की ‘जांच’ चल रही है और वे गायब हैं। इससे चीन परेशानी में फँस गया है। नैंसी पैलोसी की ताईवान यात्रा के बाद से चीन ने अमरीका से वार्ताएं बंद कर दीं थीं। अब अमेरिका उन्हें बहाल करने के लिए उत्सुक है। और चीन में यह विचार था कि वार्ताएं प्रारंभ होने के पहले ली पर लगे प्रतिबंध हटवा लिए जाएं।

लेकिन अब चूंकि उन्हें पद से ही हटा दिया गया है इसलिए क्या चीनी गतिरोध को समाप्त करवा पाएंगे? और क्या चीन विदेश मंत्रालय की तरह रक्षा मंत्रालय में भी एक नए मंत्री की नियुक्ति करेगा ? चीन में अर्थव्यवस्था और विश्व में उसकी स्थिति की तरह राजनीतिक हालात भी डांवाडोल हैं लेकिन शी जिनपिंग को यह कौन बता सकता है कि अगर उनका यही रवैया बना रहा और जल्दी ही वे अकेले रह जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!