Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

चिलीज़ रेस्ट्रोरेंट के मालिक सचिन नागर ने पर्यावरण मित्रों के सम्मान में “स्वच्छता दूत” कार्यक्रम आयोजित किया, मेयर व वार्ड-56 के पार्षदों को भी किया सम्मानित

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, १० जनवरी २०२१, देहरादून। आज चिलीज़ रेस्ट्रोरेंट के मालिक श्री सचिन नागर ने कॅरोना से निरन्तर लड़ाई लड़ रहे पर्यावरण मित्रों के सम्मान में अपने चिलीज़ रेस्ट्रोरेंट में “स्वच्छता दूत” कार्यक्रम रखा जिसके मुख्य अतिथि देहरादून के मेयर श्री सुनील उनियाल गामा रहे। वार्ड नम्बर 56 धर्मपुर एवं वार्ड 30 के लगभग 50 पर्यावरण मित्रों के लिए श्री सचिन नागर द्वारा भोजन की व्यवस्था की गयी तथा पर्यावरण मित्रों के साथ-साथ, नगर निगम मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, वार्ड 56 के पार्षद श्री अमित भण्डारी एवं नामित पार्षद श्री विपिन राणा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु भट्ट ने किया।

[highlight]“मैं चिलीज रेस्टोरेंट के प्रबंधन को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि मानवीय पहलू को सर्वोच्च रखते हुए उनके द्वारा यह कार्य किया गया।” : मेयर सुनील उनियाल गामा[/highlight]

[box type=”shadow” ]

 [/box]

[box type=”shadow” ] [/box]

[box type=”shadow” ]”चिलीज़ रेस्टोरेंट के मालिक सचिन नारंग ने बताया कि इस तरह के समारोह का आयोजन शहर के सभी लोगों को करना चाहिए। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी हमारे सफाई कर्मियों ने स्वच्छता को लेकर जो साहस का परिचय दिया वह काबिले तारीफ है। उनके इस जज्बे को देखते हुए मेरे मन में विचार आया कि क्यों न इन लोगों का सम्मान किया जाय और इनके मनोबल को बढ़ाया जाय। इसी क्रम में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन सभी सफाई कर्मियों को भोजन करवा कर सम्मान के साथ साथ इन्हें सर्दी से बचने के लिए हमारी ओर से गर्म स्वेटर भी उपहार स्वरूप दिये गये हैं, मुझे बड़ी खुशी है।
हमारा प्रयास स्वच्छ्ता दूतों के मनोबल को बढ़ावा देना मात्र है क्योंकि इन लोगों ने उस वक़्त भी साहस का परिचय दिया जब दुनिया में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ था और लोग अपने घरों में कैद थे, इनके साहसिक कार्य को चिलीज़ रेस्टोरेंट की पूरी टीम सलाम करती है।”[/box]

इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल ‘गामा’, पार्षद श्री अमित भंडारी,नामित पार्षद श्री विपिन राणा, चिलीज प्रबंधन से हरित राय राणा व सचिन नारंग, श्री विष्णु भट्ट जी, श्री शुभम जैन, निशु भट्ट, राहुल शर्मा, विक्रम श्रीवास्तव, संजय बहादुर सिंह, धर्मेंद्र आर्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!