Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

3 जनवरी 2022 से बच्चों को लगेगी वैक्सीन, जानिए कहाँ और कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच भारत ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक और कदम आगे बढ़ाया है। देश में तीन जनवरी से 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए बच्चों को भी रजिस्ट्रेशन करना होगा। बच्चों के लिए कोविन पर एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कोविन प्लेटफार्म के प्रमुख डाक्टर आर एस शर्मा ने बताया कि 15-18 साल की उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविन पर एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी। अगर किसी के पास आधार कार्ड या कोई और पहचान पत्र नहीं है तो वे रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंट आइडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में तेजी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में तीन बड़े फैसलों की घोषणा की थी, जिनमें जनवरी से 15-18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू करना शामिल है। इसके अलावा एक और बड़ी घोषणा करते हुए पीएम ने कहा था कि 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों, स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 10 जनवरी से बूस्टर डोज शुरू की जाएगी।

राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में अब तक 61 फीसद वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं, जबकि 90 फीसद वयस्क आबादी को पहली खुराक दी गई है। सरकार का मानना है कि 15-18 साल के बच्चों के टीकाकरण से स्कूलों में शिक्षा के सामान्यीकरण में मदद मिलने की संभावना है और इससे स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ माता-पिता की चिंता भी कम होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!