Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित की गई बाल कल्याण समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2022, गुरूवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति की बैठक का उद्देश्य धरातल पर कार्याें को लाना है ताकि बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ा जा सकें।

बैठक में जिलाधिकारी ने बाल सदन, बालिका निकेतन, शैल्टर होम, के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा बालश्रम एवं भिक्षावृति में रेसक्यू किए गए बच्चों के पुर्नवास एवं शिक्षा आदि के संबंध में किए गए प्रंबध आदि की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जो बच्चे भिक्षावृति, बालश्रम करते हुए पाए जाते है को प्रौढ शिक्षा के साथ ही कौशल विकास की (स्किल डेवलपमेंट) आदि प्रशिक्षण दिया जाए इस कार्य में शिक्षा विभाग, तकनीकि शिक्षा के साथ ही एनजीओ का सहयोग लिया जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को बालगृहों में बच्चों की शिक्षा एवं स्किल डेवलपमेंट हेतु व्यवस्था बनाने तथा इस कार्य में एनजीओ को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति अभिभावक की तरह कार्य करें, तथा बच्चों को विश्वास में लेकर मुख्य धारा में लाने के लिए काउंसलिंग, शिक्षा, उनकी रूचि के अनुसार स्किल डेवलपमेंट करने एवं उचित मार्ग दर्शन हेतु व्यवस्था बनाए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को बाल सदन, शैल्टर होम में रखे गए बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि माह जनवरी से अब तक बालश्रम/भिक्षावृति आदि गतिविधियों में रेस्क्यू किए गए 190 बच्चों को उनके अभिभावकों से संपर्क करते हुए मूल राज्य में भेजा गया। उन्होंने जनपद में 18 वर्ष से अधिक की बालिकाओं के लिए उत्तररक्षा गृह के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी भवन नहीं है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में उत्तररक्षा गृह हेतु पत्राचार करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० शिव कुमार बरनवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति रश्मि कुलश्रेष्ठ, सदस्य बाल कल्याण समिति पूजा शर्मा, दिगबंर चौहान, प्रीति थपलियाल, प्रतिभा जोशी, संरक्षण अधिकारी संपूर्णा भट्ट व रश्मि बिष्ट, विधि-सह परिविक्षा अधिकारी आशा कंडारी, सहित संबंधित अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!