Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन ने किया बलियानाला भू-स्खलन क्षेत्र का मौका – मुआयना

आकाश ज्ञान वाटिका। ७ दिसंबर, २०१९, शनिवार, नैनीताल (सूचना)। मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन श्री उत्पल कुमार सिंह ने सचिव वित्त एवं आपदा प्रबन्धन अमित नेगी, मण्डलायुक्त राजीव रौतेला, जिलाधिकारी सविन बंसल के साथ शनिवार को बलियानाला भू-स्खलन क्षेत्र का मौका – मुआयना किया। मुख्य सचिव ने कहा कि बलियानाला क्षेत्र में भू-स्खलन रोकने के लिए अस्थायी कार्य किए जा रहे हैं ताकि बलियानाले के दोनो किनारों पर स्थित पहाड़ियों को और नुकसान न हो। इसलिए उन्होंने जिलाधिकारी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जायका द्वारा बलियानाला क्षेत्र के तकनीकी सर्वे के आधार पर तैयार की गई तीनों कार्य योजनाओं की स्थलीय जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी सुरक्षात्मक बिन्दुओं पर विस्तृत तकनीकी जानकारियाॅ प्रोजेक्ट रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराये। मुख्य सचिव ने स्थानीय जनता से वार्ता करते हुए कहा कि बलियानाला भू-स्खलन क्षेत्र के स्थायी उपचार हेतु शासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि भू-स्खलन क्षेत्रों का स्थायी उपचार करने में एक्सपर्ट जापानी कम्पनी जायका को जिम्मेदारियाॅ सौंपी गई हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि स्थायी ट्रीटमेंट के लिए तकनीकी दृष्टि से जो भी उत्कृष्ट विकल्प होगा, उस विकल्प को शासन द्वारा स्वीकृत किया जाएगा ताकि स्थायी कार्य प्रारंभ किया जा सके।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि बलियानाला भू-स्खलन क्षेत्र शहर की सबसे बड़ी समस्या है। इसके अस्थायी कार्य प्रारंभ किए गए हैं, कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति की समय-समय पर निरीक्षण करते हुए निगरानी रखी जा रही है ताकि अस्थायी तौर पर भू-स्खलन को रोका व कम किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि बलियानाले के स्थायी उपचार के लिए कम्पनी के अधिकारियों पर निर्भरता कम करते हुए प्रभावित क्षेत्र का इसरो की टीम द्वारा ड्रोन मैपिंग, कोन्टूर मैपिंग, जीएसआई द्वारा भी सर्वे कराया गया है ताकि बलियाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति प्रशासन को पता रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि बलियानाला क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को जेएनएनयूआरएम के अन्तर्गत दुर्गापुर में निर्मित आवासों में विस्थापित किया गया है। दुर्गापुर में विस्थापित परिवारों को सुचारू विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य आदि सुविधाए मुहैंया कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर के पास 6 फीट ऊॅची आरसीसी की सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि दुर्गापुर जाने हेतु तैयार किए गए रास्ते पर सोलर लाईटे लगाने की व्यवस्था जिला योजना से कर दी गयी है।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका सचिन नेगी, आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल राजीव रौतेला, सचिव वित्त एवं आपदा प्रबन्धन अमित नेगी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, प्रभागीय वनाधिकारी दिनकर तिवारी,अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, एसएस जंगपांगी, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता सिंचाई एनएस पतियाल, लोनिवि आरएस रावत, जायका प्रतिनिधि दीपक भट्ट, अमन रायजादा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!