Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत चार प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

आकाश ज्ञान वाटिका। बृहस्पतिवार, 23 जनवरी 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत चार प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
स्वीकृत प्रस्तावों में जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज में 2490.31 लाख रूपये की लागत के प्रस्ताव एनएच-74 के कि०मी० 239 सिरसा मोड से शक्तिफार्म तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य (चैनेज 0.000 से 15.30 कि०मी० तक) शामिल है। यह प्रस्ताव मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा में स्वीकृत किया गया। आगणन का राज्य योजना आयोग द्वारा परीक्षण कर लिया गया है। इस योजना के निर्माण से आठ गांव की लगभ 21658 की आबादी सीधे मोटर मार्ग से लाभान्वित होगी तथा रूद्रपुर से सितारगंज आने जाने वाले भारी वाहनों हेतु मार्ग की लम्बाई 10 कि०मी० कम हो जायेगी।
एक अन्य प्रस्ताव में जनपद अल्मोडा के विकास खण्ड द्वाराहाट के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज असगोली से पैठानी मोटर मार्ग निर्माण के 546.69 लाख लागत के प्रस्ताव को व्यय समिति द्वारा स्वीकृति दी गई। इस योजना में कि०मी० 1 से 10 तक आवश्यक स्थानों एवं हेयर पिन बैडों पर दीवार का प्रतिधारक निर्माण, जल निकासी हेतु 60 स्कपर, कैचपिट निर्माण, दलदल भागों में सोलिंग का कार्य, मोड़ो पर पैरापिटों का निर्माण कि०मी० 6 से 10 तक कच्ची नाली का निर्माण कि०मी० 9 में 6 मीटर स्पान आरसीसी सेतु का निर्माण एवं कि०मी० 10 में 12 मीटर स्पान आरसीसी सेतु का निर्माण कार्यों को स्वीकृत किया गया है। योजना में आने वाली वन भूमि की सैद्धान्तिक स्वीकृति भी जुलाई, 2015 में मिल चुकी है।
एक अन्य 543.32 लाख रूपये की लागत की जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट के अन्तर्गत सिमलगांव सुरईखेत मोटरमार्ग निर्माण के प्रस्ताव को व्यय वित्त समिति द्वारा स्वीकृति दी गई। इस योजना में आने वाली वन भूमि की स्वीकृति वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा प्रदान की जा चुकी है।
एक अन्य मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में महरौली चित्तौड़खाल मोटर मार्ग निर्माण कार्य के 618.20 लाख लागत के प्रस्ताव को भी राज्य व्यय वित्त समिति द्वारा स्वीकृत किया गया। योजना में कि0मी0 03 से कि0मी0 11.975 तक लम्बाई के मोटर मार्ग का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इस योजना के निर्माण से महरौली-चितौड़खाल मार्ग में समरेखण पर पड़ने वाले 4 गांव लगभग 2000 आबादी लाभान्वित होगी तथा लाभान्वित गांव से ब्लॉक मुख्यालय स्यालदेह की दूरी 26 कि०मी० की दूरी कम हो जायेगी। लाभान्वित होने वाले गांव रूढोली, कनारीथौड, मल्ली महरौली एवं विसरखेत है। मोटर मार्ग में पड़ने वाली 4.01 हैक्टयर वन भूमि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा कटान एवं छपान का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव वित्त अमित सिंह नेगी, सचिव न्याय श्री प्रेम सिंह खिमाल, प्रभारी सचिव श्री रंजीत सिन्हा, अपर सचिव पर्यटन श्रीमती सोनिका, प्रबन्ध निदेशक जीएमवीएन ईवा आशीष श्रीवास्तव, तकनीकि विशेषज्ञ श्री गंगा प्रसाद पंत सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!