Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु मुख्य सचिव ने सभी जनपदों के जिला अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। शनिवार, 21 मार्च 2020 (सूचना)। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण एवं जनपदों में संदिग्ध मरीजों की स्थिति के बारे में मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह द्वारा सभी जनपदों के जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की गई। मुख्य सचिव द्वारा जनपदों में एन्ट्री प्वाईंट पर बाहर से आ रहे यात्रियों एवं पर्यटको की स्क्रीनिंग किये जाने एवं संदिग्ध यात्रियों के बारे मे जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देश दिये की विदेश या अन्य प्रदेशों से आ रहे सभी यात्रियों/पर्यटकों को चिन्हित किया जाये और सूचना अपडेट रखी जाये ताकि स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
मुख्य सचिव ने होम क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों का निरन्तर फॅालो अप किये जाने के निर्देश दिये और कहा कि सभी जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी आइसोलेशन एवं क्वारेंटाइन फैसिलिटी पर उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता आदि व्यवस्थाओं का भी पूर्ण रूप से ध्यान रखें ताकि चिन्हित लोगों को उन स्थानों पर 14 दिनों तक रहने मे किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
मुख्य सचिव ने जिला अधिकारियों से कहा कि वह रियल टाईम सिचुएशन के अनुसार तैयार रहें क्योंकि यदि स्थिति गम्भीर होती है तो उस स्थिति का मुकाबला करने में कठिनाईयाँ आ सकती है, इसलिए सभी जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को वास्तविक स्थिति के अनुसार चौकस रहने की आवश्यकता है।
मुख्य सचिव ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को रोकने के लिए, ऐसा करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करें, ताकि जनता में भ्रान्ति फैलाने से रोके जा सके और ऐसा कार्य करने वाले लोगों पर पाबंदी लग सके।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग मे सचिव स्वास्थ्य ने कहा की कोरोना वायरस संक्रमण एक वैश्विक आपदा है इसलिए इससे निपटने के लिए दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सचिव श्री नितेश झा ने बताया कि पिछले 14 दिनों की विदेश यात्रा वाले सभी यात्रियों एवं उनके नजदीकी सम्पर्क को सतर्कता की श्रेणी में रखें और सब की स्क्रीनिंग की जाये। सचिव ने निर्देश दिये कि आने वाली स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेवानिवृत पैरा मेडिकल स्टाफ एवं सेना में काम कर चुके सेवानिवृत मेडिकल कार्मिकों की जानकारी ले कर सूची बना लें और आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं लिये जाने की कार्य योजना तैयार कर ली जाये।
सचिव स्वास्थ्य ने निर्देश दिये कि कल ‘जनता कर्फ्यू’ के कारण चिकित्सालयों मे मरीजों की संख्या नगण्य रहेगी जिसे देखते हुए सभी चिकित्सालयों में कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका को देखते हुए एक माॅक ड्रिल कर ली जाये। सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि इस आपात स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सम्बन्धित चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा माॅक ड्रिल केे माध्यम से सतर्क एवं तैयार रहने का अभ्यास भी हो पायेगा।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग मे प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ० पंकज कुमार पाण्डे, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड श्री युगल किशोर पन्त, महानिदेशक डॉ० अमिता उप्रेती, प्रभारी अधिकारी आई.डी.एस.पी. डॉ० पंकज कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

इन खबरों को भी पढ़ें(Click these links):

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!