Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु की अध्यक्षता में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय समन्वय बैठक की गई आयोजित

पिछले वर्षों के आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि डेंगू प्रत्येक तीसरे वर्ष अधिक जोखिम भरा और जानलेवा हुआ है : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2022, गुरुवार, देहरादून। मुख्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्टेकहोल्डर विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे प्रदेश में विशेषकर मैदानी क्षेत्रों और पर्वतीय क्षेत्रों के घाटी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग और स्थानीय निकायों आदि के माध्यम से लगातार फॉगिंग कराई जाए। उन्होंने नई फॉगिंग मशीन खरीदने और पुरानी मशीनों को अभी से चेक कर लेने के भी निर्देश दिए, ताकि डेंगू बढ़ने की स्थिति में युद्धस्तर पर कार्यवाही की जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले वर्षों के आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि डेंगू प्रत्येक तीसरे वर्ष अधिक जोखिम भरा और जानलेवा हुआ है। इसके अनुसार 2019 के बाद इस वर्ष 2022 अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। इस वर्ष डेंगू का प्रभाव अधिक होने के चलते सभी विभागों और आमजन को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए की सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को डेंगू संक्रमण के लिए ट्रेनिंग आदि की व्यवस्था कर क्षेत्रों की जिम्मेदारियां बाँटी जायें, जिसमें अधिकारी कर्मचारी स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु लगातार निरीक्षण कर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने स्कूलों और आँगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभाओं में बच्चों को एवं पीटीएम आयोजित कर अभिभावकों को जागरूक किया जाए।

मुख्य सचिव ने होटल एवं स्कूलों के लिए स्पेशल गाइडलाइंस जारी करने हेतु भी स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने स्लम एरिया में डेंगू लार्वा पनपने की अत्यधिक संभावना के चलते ऐसे स्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में आपदा कंट्रोल रूम को एक्टिव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव हेतु लगातार जागरूकता अभियान, रैली एफएम आकाशवाणी और दूरदर्शन आदि को प्रेस रिलीज आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए।

मुख्य सचिव ने शीघ्र से शीघ्र प्रदेश भर में डेंगू स्वच्छता पखवाड़ा मनाए जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही सफाई के प्रति लापरवाही बरतने वालों का चालान किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारिक संस्थानों, हॉस्पिटल एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि को शामिल करते हुए स्वच्छता के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन की व्यवस्था शुरू किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि एक चेकलिस्ट तैयार कर इन्हे उपलब्ध कराई जाए जिसमें सफाई के लिए संस्थान स्वच्छता के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी स्वप्रमाणित कर साझा करेंगे।

इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य श्रीमती राधिका झा, अरविन्द सिंह ह्यांकि, एच.सी. सेमवाल एवं विनोद कुमार सुमन सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!