Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने की नैनीताल जनपद की समीक्षा

जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधा विकसित किए जाने के प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई की माँग की गई।

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में नैनीताल जनपद की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जनपद से सम्बन्धित शासन स्तर पर लंबित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधा विकसित किए जाने के प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई की माँग की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि पार्किंग स्थलों के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति है, परंतु पार्किंग बनाते समय नैनीताल की खूबसूरती खराब न हो इसका ध्यान रखा जाए। शहर की वहन क्षमता का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए रोप-वे व्यवस्था पर भी विचार किया जाए ताकि पर्यटकों के वाहन शहर से बाहर ही रुके और जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके।

मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को ऐप एवं FM रेडियो आदि के माध्यम से पर्यटकों को ट्रैफिक आदि की जानकारी दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन शहरों में फुटपाथ की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी जिलाधिकारियों द्वारा की गई अभिनव पहलों एवं अच्छे कार्यों को वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य की कमी से छोटी छोटी कमियों से फ़ाइल लंबे समय तक लंबित रहती है। शासन स्तर पर लम्बित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!