Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लो.नि.वि. के रवैये से क्यों हैं मुख्य सचिव खफ़ा, पढ़िए पूरी खबर

  • उत्तराखण्ड की 1810 किमी सड़कों पर नहीं लगे क्रैश बैरियर

आकाश ज्ञान वाटिका, १ सितम्बर २०२१, बुधवार, देहरादून। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के बीच सड़कों के रखरखाव को लेकर लोक निर्माण विभाग बहुत अधिक गंभीर नजर नहीं आ रहा है। स्थिति यह है कि प्रदेश के 4655.65 किमी० मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाए जाने प्रस्तावित हैं। इनमें से विभाग ने केवल अभी तक 2844.89 किमी० मार्ग पर ही क्रैश बैरियर लगाए हैं।

अभी 1810 किमी० मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाए जाने शेष हैं। इसे देखते हुए मुख्य सचिव एस.एस. संधू ने लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग को पत्र लिखकर प्राथमिकता के आधार पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में पर्वतीय व ग्रामीण मार्गों पर दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जून 2021 में हुई कुल 575 सड़क दुर्घटनाओं में से 300 दुर्घटनायें ग्रामीण व पर्वतीय मार्गों पर हुई। इनमें 212 व्यक्तियों की मौत हुई और 276 घायल हुए।

उत्तराखंड के अधिकांश पर्वतीय मार्ग घुमावदार हैं। इनके एक और पहाड़ तो दूसरी ओर गहरी खाई होती है। ऐसे में खाई वाली तरफ पैराफिट लगाए जाते हैं। जहाँ पैराफिट नहीं होते वहाँ क्रैश बैरियर लगए जाते हैं।

इसका मकसद यह कि वाहन मोड़ काटते हुए यदि संतुलन खोते हैं तो इन क्रैश बैरियर से टकराकर उनके वाहन खाई में न गिरें। इसके लिए वर्ष 2018 में परिवहन विभाग ने एक सर्वे किया था।

इसमें यह बात सामने आई कि प्रदेश में कुल सड़कों की लंबाई तकरीबन 12299.34 किमी० है। इनमें से 4655.64 किमी० सड़क ऐसी हैं जहाँ क्रैश बैरियर लगाए जाने की जरूरत है।

हाल ही में मुख्य सचिव एसएस संधु द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर की गई बैठक में यह बात सामने आई कि अभी तक इनमें से 2844.89 किमी० सड़क पर ही क्रैश बैरियर लगाए गए हैं।

इसे देखते हुए मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग को मार्गों को संयुक्त सर्वे करते हुए संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!