Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा, “उनके लिए गर्व की बात है उन्‍हें भारतीय सेना का नेतृत्‍व करने का अवसर मिला”

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2022, रविवार, नई दिल्ली। सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्‍हें भारतीय सेना का नेतृत्‍व करने का अवसर मिला है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना का एक गौरवशाली अतीत रहा है। सेनाध्‍यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना ने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखा। उसी तरह इसने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है। उन्‍हें रविवार को साउथ ब्लॉक लान में गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्‍होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा कि भारतीय सेना के विभिन्न हथियारों और सेवाओं से सभी अधिकारियों को करियर और पेशेवर विकास के लिए समान अवसर मिलते हैं। वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर, सभी अधिकारी युद्ध के सभी पहलुओं पर प्रशिक्षित और उन्मुख होते हैं।

जनरल मनोज पांडे ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता संघर्ष के पूरे स्पेक्ट्रम में वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए परिचालन तैयारियों के उच्च मानकों को सुनिश्चित करना होगा। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना केा मजबूती प्रदान करने के लिए उसके आधुनिकीकरण के लिए स्वदेशीकरण के रास्‍ते पर आगे बढ़ना और तकनीक का पूरा लाभ उठाना होगा। पत्रकारों का संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि वो सेना के परिचालन और कार्यात्मक दक्षता को बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।  इसके अलावा इंटर सर्विस के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा।

इस मौके पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार जनरल मनोज पांडे के साथ मौजद थे। विदित रहे कि तीनों चीफ अब एनडीए के 61वें कोर्स से हैं।

सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा कि वो अन्‍य सेना के चीफ को बेहद अच्‍छी तरह से जानते हैं। उन्‍होंने विश्वास दिलाया हम तीनों मिलकर काम करेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा के लिए चीजों को आगे बढ़ाएंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!