Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा, दर्शन-पूजन के बाद करेंगे मंडलीय समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2022, शुक्रवार, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या का रुख करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या से जुड़ी परियोजनाओं के साथ मंडलीय समीक्षा करेंगे। आज अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मलिन बस्ती में सहभोज में भी शामिल होंगे। उनका अयोध्या में आज रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री की अयोध्या में मंडलीय समीक्षा में अयोध्या को छोड़ कर मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग करेंगे। इस समीक्षा में मंडल के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के अलावा अन्य कई मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यटन, नागरिक उड्डयन व ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलिकाप्टर चलकर सुबह 11:05 बजे रामकथा पार्क के हेलीपैड पर लैंड करेंगे। इसके बाद यहां से सीधा हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। 11:20 बजे तक दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री रामजन्मभूमि जाएंगे। 11:40 बजे तक वहाँ दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। दोपहर 11:45 बजे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे से मंत्री समूह के साथ विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक वह मंत्री समूह/जनप्रतिनिधियों के साथ मलिन बस्ती में सहभोज करेंगे। दोपहर 2:30 बजे से सायं चार बजे तक मंत्री समूह के साथ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, उसके बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम सायं चार बजे से 5:00 बजे तक है। सायं 5:00 बजे गुप्तारघाट से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। सायं 5:15 बजे से 6:15 बजे तक उनका संतों से भेंट का कार्यक्रम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!