Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने लोकमंगल के लिए मां भगवती की पूरे विधि-विधान से की आराधना

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अक्टूबर 2021, बुधवार, गोरखपुर। नवरा़त्र और विजयादशमी के पारंपरिक अनुष्ठान के लिए मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के शक्तिपीठ में बुधवार की सुबह लोकमंगल के लिए माँ भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी की पूरे विधि-विधान से आराधना की। सुबह करीब साढ़े चार बजे से शुरू हुआ अनुष्ठान नौ बजे तक चला। पूजन कार्य मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में 11 ब्राह्ममणों द्वारा सम्पन्न कराया गया।

शस्त्र की आराधना की

पूजा की शुरुआत गौरी-गणेश, वरुण और यंत्र पूजन से हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री ने बारी-बारी नवग्रह, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अर्धनारीश्वर और शस्त्र की आराधना की। पूजा का समापन दुर्गा सप्तसती और देवी पुराण के पाठ से हुआ। अंत में क्षमायाचना और आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के चलते मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी अपने आवास से नहीं निकले। सुबह 11 बजे वह जंगल कौड़िया स्थित महंत अवे़द्यनाथ राजकीय महावि़द्यालय का लोकार्पण करने जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

उस कार्यक्रम में उनके साथ मंच पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के अलावा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार भी मौजूद रहेंगी। शाम चार बजे मुख्यमंत्री माया बाजार स्थित कालीबाड़ी जाएंगे, जहां वह पर्यटन विकास की दृष्टि से कराए गए कालीबाड़ी के सुदृढ़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। देर शाम वह मंदिर के शक्तिपीठ में नवरा़त्र की अष्टमी तिथि पर होने वाली परंपरागत महानिशा पूजा और हवन करेंगे।

जनता दर्शन में अफसरों ने सुनी जनता की समस्याएं

नवरात्र पूजा के चलते मुख्यमंत्री बुधवार की सुबह जनता दर्शन में नहीं जा सके। ऐसे में उनके निर्देश पर हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन में अफसरों ने लोगों की समस्या सुनी और समाधान के लिए आश्वस्त किया। गोरखपुर और आसपास के क्षे़त्रों से करीब 300 लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए आए हुए थे। अफसरों ने सबके पास जाकर उनका समस्या समाधान आवेदन पत्र लिया। समस्या सुनने के लिए कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएससपी विपिन ताडा और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!