Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

शामली तथा रामपुर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • दोनों जिलों को करोड़ों की सौगात देने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, सोमवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश का तूफानी दौरा जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ हर जिले में अपनी पहुंच बनाने के क्रम में सोमवार को शामली तथा रामपुर का दौरा करेंगे। दोनों जिलों को वह करोड़ों की सौगात देने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद रात में लखनऊ लौटे। सोमवार को उनका शामली तथा रामपुर का दौरा है। दोपहर में करीब 12 बजे वह शामली के कैराना में पलायन के बाद फिर वापसी करने वाले परिवारों से भेंट करने के साथ ही जिले को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे। शामली के कैराना पहुंचने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे पहले पलायन कर वापस लौटे व्यापारी विजय मित्तल के आवास पर पहुंचेंगे।

शामली में वह 426 426 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह कैराना विधानसभा क्षेत्र में पीएससी भवन एवं फायरिंग रेंज के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। शामली में वह आयुष्मान कार्ड योजना के लाभार्थियों को कार्ड, पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी तथा अन्य योजना के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान करेंगे। विजय सिंह पथिक पीजी कालेज में वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद रामपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

रामपुर में मुख्यमंत्री करीब 2.30 पहुंचेंगे। महात्मा गांधी मैदान में वह करीब 64 करोड़ रुपये की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 3:30 बजे समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले रामपुर के महात्मा गांधी मैदान जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आजम खां के संसदीय क्षेत्र में लम्बे समय बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!