Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

मुख्‍यमंत्री योगी मेरठ के 7 चौराहों और 2 तिराहों पर स्थापित की गई इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था का करेंगे निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2022, सोमवार, मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम 5:00 बजे मेरठ में सात चौराहों व दो तिराहों पर स्थापित की गई आइटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए कमिश्नर आवास चौराहे पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिस पर आइटीएमएस में शामिल सभी चौराहे व तिराहे को लाइव दिखाया जाएगा।

रविवार को नगर निगम अधिकारियों की टीम आइटीएमएस की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त कराने में जुटी रही। लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से शहर के सात चौराहे कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, कमिश्नर कार्यालय चौराहा, हापुड़ अड्डा और दो तिराहे डिग्गी और एल ब्लाक पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की अत्याधुनिक व्यवस्था स्थापित की गई है। ये चौराहे व तिराहे नगर निगम में स्थापित आइटीएसएस के कंट्रोल रूम से जुड़े हैं।

यहाँ पर आठ कर्मचारी बैठकर यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगे और संचालित करेंगे। लखनऊ स्थित डाटा सेंटर से आइटीएमएस के कंट्रोल रूम को कनेक्ट कर ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के ई-चालान कट रहे हैं। लेकिन वाहन स्वामी को अभी ई-चालान भेजे नहीं जा रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार 15 दिनों के भीतर आइटीएमएस के नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान कटने के साथ वाहन स्वामियों तक पहुंचने लगेगा।

शहर में आइटीएमएस व्यवस्था 

➤ सात चौराहे व दो तिराहे शामिल हैं इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम में।

➤ 62 कैमरे वाहनों के नंबर प्लेट पढ़ने के लिए लगाए गए हैं।

➤ 31 कैमरे यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए लगाए गए हैं।

➤ 06 चौराहे और दो तिराहे पर स्थापित हो गई है आटोमेटिक ट्रैफिक। 

आइटीएमएस व्यवस्था के फायदे

➯ यातायात व्यवस्था सुधरेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान कटेगा।

➯ पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए रूट डायवर्जन की सूचना प्रसारित की जा सकेगी।

➯ चौराहों पर लगे इमरजेंसी काल-बाक्स के जरिए दुर्घटना होने पर तत्काल एंबुलेंस या अन्य मदद ली जा सकेगी।

➯ वीएमडी (Video Messessing Display) के जरिए 3 चौराहों पर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!