Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीम-9 के साथ आज अलीगढ़, मथुरा व आगरा के दौरे पर

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ मई २०२१, बृहस्पतिवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण के उबरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कोरोना वायरस से बड़ी जंग लडऩे की खातिर जिलों में इसके प्रसार पर अंकुश लगाने के प्रयास में हैं। अपने इसी प्रयास का अंजाम देखने के लिए वह जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उनका ब्रज क्षेत्र के तीन जिलों अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा का दौरा है।

मुख्यमंत्री टीम-9 के साथ अब प्रदेश में कोविड प्रबंधन की कमान संभाल चुके हैं। मैदान में उतरने के साथ ही वह एक दिन में कई जिलों का दौरा कर वहां पर कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के कामों को भी परख रहे हैं। इसी क्रम में उनका आज अलीगढ़, मथुरा व ताजनगरी आगरा का दौरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब खुद जिलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सुबह टीम-9 की बैठक करेंगे। इसके बाद अलीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां कोरोना संक्रमण से प्रभावित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अलीगढ़ के एएमयू में कोरोना संक्रमित 19 शिक्षकों का निधन हो चुका है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिक संक्रमित जिलों में शामिल आगरा पहुंचेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री करीब 11:00 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। वहां कोरोना की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद तीसरे पहर दो बजे मथुरा पहुंचेंगे। कान्हा की नगरी में उनके तीन बजकर 45 मिनट पर रुकने का कार्यक्रम है। सीएम वेटेरिनरी विश्वविद्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा कोविड कमांड सेंटर की व्यवस्थाएं देखेंगे। मुख्यमंत्री के किसी गांव में भी जाने की संभावना है। इसके बाद वह चार बजे बजे हेलीकाप्टर से खेरिया एयरपोर्ट, आगरा पहुंचेंगे। एसएन मेडिकल कालेज, एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर नगर निगम और पथौली गांव का निरीक्षण करेंगे। नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री देर शाम करीब सात बजे आगरा से राजकीय वायुयान से लखनऊ रवाना होंगे।

  • 9.40 AM : लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से रवाना
  • 10.20 AM : खेरिया एयरपोर्ट आगरा आगमन।
  • 10.25 AM : खेरिया एयरपोर्ट से अलीगढ़ प्रस्थान
  • 10.50 AM : एएमयू अलीगढ़ हेलीपैड।
  • 11.00 – 11.15  AM तक : कलेक्ट्रेट परिसर,
  • इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर निरीक्षण।
  • 11.20 – 12.50 AM तक  :  सभागार, जेएन हॉस्पिटल एएमयू परिसर – अलीगढ़ मंडल समीक्षा।
  • 1.00 PM : स्थलीय निरीक्षण।
  • 1.45 PM : अलीगढ़ एएमयू हेलीपैड से मथुरा रवाना।
  • 2.15 PM : वेटरिनरी विश्वविद्यालय, मथुरा हेलीपैड आगमन।
  • 2.55 PM  : मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर निरीक्षण।
  • 3.20 – 3.40 PM : स्थलीय निरीक्षण
  • 3.50 PM : स्थलीय निरीक्षण।
  • 5.00 PM : आगरा इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर निरीक्षण।
  • 5.25 PM : एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा आगमन
  • 5.30 – 7.00 PM तक : आगरा मंडल समीक्षा बैठक,मंडल के अन्य जिलों से वर्चुअल बैठक।
  • 7.00 PM : एसएन मेडिकल कॉलेज से प्रस्थान।
  • 7.20 PM : खेरिया एयरपोर्ट आगरा से रवाना।
  • 8.05 PM : लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट आगमन।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!