Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
देश

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा- पूर्व की सरकारें व‍िकास में बाधक थीं डबल इंजन की सरकार ने उत्‍तर प्रदेश की सूरत बदल दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नेतृत्व में केंद्र व उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने लाभार्थियों का व्यापक समूह तैयार किया है। आज समाज के हर एक तबके को बिना भेदभाव सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

भाजपा कार्यालय का क‍िया लोकापर्ण

सीएम योगी शुक्रवार को रानीडीहा, खोराबार में आयोजित गरीब कल्याण मेला एवं भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में देश का भाग्य बदलने के लिए जनता जनार्दन ने मोदी जी को बागडोर सौंपी। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक व सकारात्मक बदलाव आया है। हरेक स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती से लागू किया गया है लाभार्थियों का व्यापक समूह तैयार कर बिना भेदभाव सभी गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

व‍िकास कार्यों में बाधक बनती थीं पहले की सरकारें

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं को उत्तर प्रदेश में लागू करने के लिए पूर्व कि राज्य सरकार बाधक बनती थी। इन बाधाओं को तोड़ते हुए 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनाई। उसका असर यह है कि आज उत्तर प्रदेश में सरकार की योजनाओं का लाभ करोड़ों लाभार्थियों को मिल रहा है

प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, उज्जवला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस, कनेक्शन सौभाग्य योजना से निशुल्क बिजली कनेक्शन, अंत्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त राशन, युवाओं के लिए मुद्रा, स्टैंडअप, स्टार्टअप की योजनाएं, डिजिटल इंडिया के जरिए घर बैठे विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी का लाभ समाज में हर तरफ नजर आता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं, गरीबों सभी को अपनी योजनाओं से जोड़ा है।

विधानसभा चुनाव में गोरखपुर कमिश्नरी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा का आगमन बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश की जनता ने चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का अवसर दिया है। इसमें गोरखपुर कमिश्नरी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ है। गोरखपुर कमिश्नरी में 28 में से 27 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!