Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

देश का सबसे बड़ा राशन वितरण अभियान : दस लोगों को निःशुल्क राशन प्रदान करते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 दिसम्बर 2021, रविवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में योजना भवन के पास राशन की दुकान से गरीबों के लिए दोगुना निःशुल्क राशन वितरण प्रारंभ किया। इस अभियान के तहत करीब पन्द्रह करोड़ से अधिक राशनकार्ड धारकों को मुफ्त में राशन मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शुभारंभ करने के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में इस योजना की शुरुआत करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस लोगों को राशन प्रदान किया, इस दौरान वह काफी भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि आज हम गरीबों को जो निःशुल्क राशन दे रहे हैं, वह प्रदेश में पहले भी था। 2017 से पहले यही खाद्यान माफिया के पास चला जाता था और वह लोग इसको बेच देते थे, जबकि गरीब टकटकी लगाए देखता था। उसके हक का खाद्यान दूसरे देश चला जाता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले काफी खाद्यान घोटाला हुआ। पिछली सरकार के कार्यकाल में सैकड़ों लोगों की भूख से मौत हुई, लेकिन सरकार माफिया के दबाव में रही। डबल इंजन की सरकार का डबल खाद्यान का लाभ भी सबको मिले इसीलिए इसको वितरण योजना को होली तक आगे बढऩे का निर्णय भी लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम शुरू किया है। इस योजना से उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी तीन महीने की अवधि के लिए मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया है। उन्होंने कहा कि 2021 में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बाद हमने इस योजना के तहत तहत लगभग सात महीने रामनवमी से दिवाली तक मुफ्त अनाज दिया। इसके बाद हमने इसको होली तक बढ़ाया है। लोग दिवाली से होली तक महीने में दो बार अनाज ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा शास्त्र भी कहता भूखे को रोटी महापुण्य का काम और अगर सरकारी योजना से जोड़कर दे तो और भी महापुण्य ही है। पीएम मोदी ने देश में खाद्यान वितरण का बड़ा अभियान शुरू किया है। देश के करीब 80 करोड़ लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। यूपी में लगभग 15 करोड़ को फायदा हो रहा है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में हमने भी इसको शुरू किया है। हमने राज्य में अप्रैल से जून तक निश्शुल्क खाद्यान वितरण कराय। इसके बाद 2021 में दूसरी वेव आयी तो इसको फिर शुरू किया। केन्द्र सरकार ने सात महीने तक लगातार खाद्यन वितरण किया। राज्य सरकार ने भी जून, जुलाई, अगस्त में किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी बीच दाल और तेल के दाम बढऩे शुरू हुए तो हमने कहा कि अगर बाजार में महंगाई होगी तो सरकार अपनी तरफ से छूट देगी। आज हम निःशुल्क राशन वितरण में दाल, खाद्य तेल, नमक, चीनी भी उपलब्ध करा रहे है। यह सब पैक्ड है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरण संक्रमण की तीसरी लहर की आहट के बीच में केन्द्र और राज्य की तैयारी पूरी है। राज्य में हमने फ्री टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और राशन की व्यवस्था कर ली है। इस दौरान सभी को निश्शुल्क राशन भी मिलेगा।

डबल इंजन सरकार के फायदे लगातार जनता को समझा रही भाजपा सरकार अब गरीबों को राशन की भी डबल डोज दे रही है। आज से पंद्रह करोड़ से अधिक राशनकार्ड धारकों को मुफ्त राशन वितरण का अभियान चलेगा। इसका शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया। सरकार के मंत्री सहित जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की सरकारी राशन दुकानों पर जमे हैं। भाजपा कार्यकर्ता वहां पी पहुंचकर इस बड़ी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जता रहे हैं।

सरकारी प्रवक्ता का दावा है कि रविवार से शुरू अभियान देश का सबसे बड़ा राशन वितरण अभियान होगा। सरकार की योजना का सीधा लाभ अंत्योदय और पात्र घरेलू राशनकार्ड धारकों को मिलेगा। अभियान की निगरानी अफसरों के साथ ही सांसद और विधायक भी करेंगे। योजना में अंत्योदय राशन कार्डधारकों और पात्र परिवारों को दोगुणा राशन वितरित किया जा रहा है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत लगभग 1,30,07,969 इकाइयां और पात्र घरेलू कार्डधारकों की 13,41,77,983 इकाइयां प्रदेश में हैं।

दरअसल, कोरोना महामारी के दौर में शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नवंबर में खत्म हो गई थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने अयोध्या से तीन नवंबर को प्रदेश सरकार की ओर से होली तक मुफ्त राशन वितरण की घोषणा की थी। उसके बाद से पात्र कार्डधारकों को हर महीने 10 किलो राशन मुफ्त दिया जा रहा है। केंद्र ने भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया है। प्रदेश सरकार कार्ड धारकों को महीने में दो बार गेहूं और चावल दे रही है। राशन दुकानों से दाल, खाद्य तेल और नमक भी निश्शुल्क दिया जा रहा है। इस अभियान में पार्टी संगठन भी जुटा है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!