Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनता दर्शन में दाखिल खारिज न किए जाने की समस्या लेकर मुख्यमंत्री योगी हुए नाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2022, बुधवार, गोरखपुर मुख्यमंत्री के पास उन्हें आना चाहिए, जिन्हें पुलिस और प्रशासन की स्तर पर न्याय नहीं मिला रहा। अब जब दाखिल खारिज जैसे सामान्य से मामले भी मुझ तक आने लगे तो यह अच्छी बात नहीं। प्रशासन को खुद की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने की जरूरत है। जनता दर्शन में दाखिल खारिज न किए जाने की समस्या लेकर आए कुछ लोगों ने जब समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आवेदन पत्र दिया तो वह नाराज हो गए। आवेदन पत्र को जिलाधिकारी को देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याएं जनता दर्शन तक हरगिज नहीं आनीं चाहिए। इसके लिए उन्होंने कमिश्नर को भी सहेजा। जनता दर्शन में बकरी चोरी का भी मामला आया।

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना और गौसेवा के बाद गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन किया। करीब 700 लोग अपनी सीधे मुख्यमंत्री से कहने आए थे, जिनमें से 200 की समस्या उन्होंने सुनीं बाकी की समस्या मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुनी।

महिलाओं की संख्या और पुलिस व भूमि विवाद से जुड़े मामले हमेशा की तरह अधिक रहे। मुख्यमंत्री ने जिन लोगों की समस्या सुनी, उन्हें समाधान के लिए आश्वस्त किया। हत्या व दुष्कर्म के भी कुछ मामले थे, जिनके आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश एसएसपी को दिया। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री के साथ जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश, एसएसपी डा. विपिन ताडा, डीआइजी जे. रवींद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।

जनता दर्शन में बलिया के रहने वाले दिव्यांग अभयराज के पास मुख्यमंत्री समस्या जानने पहुंचे तो अभय की आंखें डबडबा गईं। बोला, महाराज जी दिव्यांग होने के साथ-साथ मैं बहुत गरीब हूं। आइटीआइ कोर्स कर रखा है पर नौकरी नहीं मिल रही। कृपया इसकी व्यवस्था कर दीजिए। इस पर मुख्यमंत्री ने ढांढस बधाते हुए कहा कि हर भर्ती में दिव्यांग कोटा होता है, फार्म भरते रहिए, नौकरी जरूर मिलेगी।

पीपीगंज की विमला देवी ने मुख्यमंत्री से ऐसी शिकायत की कि वह मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। विमला ने बताया कि पड़ोसी ने उनकी बकरी मार दी है और घर का छज्जा भी तोड़ दिया है। पुलिस शिकायत भी सुन नहीं रही। मेरी मेरी बकरी चाहिए। मुख्ममंत्री ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

जनता दर्शन में आशीष सिंह नाम के एक युवक ने सब इंंस्पेक्टर की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत की। उसका आरोप था कि जिनके नंबर कम थे, वह मेरिट में आ गए और ज्यादा वाले बाहर हो गए। मुख्यमंत्री ने गड़बड़ी की स्थिति में न्याय का भरोसा दिलाया।

प्रधानमंत्री आवास में बिना निर्माण के ही डेढ़ करोड़ रुपये की भुगतान की शिकायत धर्मशाला बाजार के पूर्व पार्षद ने की। उनकी शिकायत की जांच का निर्देश मुख्यमंत्री ने कमिश्नर को दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!