Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय मऊ और वाराणसी का दौरा, सौगात देने के साथ विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2022, गुरूवार, वाराणसी अपनी कर्मस्थली गोरखपुर के करीब दो दिन के प्रवास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को मऊ और वाराणसी का दौरा है। मऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के साथ ही कई लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचेंगे और विकास कार्य की समीक्षा करने के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे। वह वाराणसी में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे।

गोरखपुर में बुधवार को देर गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की 53वीं व पूर्व सांसद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्री राम कथा ज्ञान-यज्ञ का शुभारंभ किया। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को उन्होंने गौ-सेवा की और जनता दर्शन में लोगों से भेंट की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर से दिन में करीब एक बजे प्रस्थान कर 2.45 बजे मऊ पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। इसके बाद मऊ कलेक्ट्रेट में 3.45 तक जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह विभिन्न लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरण करेंगे। शाम चार बजे से करीब आधा घंटा तक वह शहर में चल रहीं विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मऊ से प्रस्थान करने के बाद करीब 5.25 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। यहां पर 5.30 से उह बजे तक उनका विकास की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम है। इसके बाद वह 6.40 से सात बजे तक भुल्लनपुर पीएसी बटालियन की निर्माणाधीन बैरक परियोजना का भी निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद शहर में निर्माणाधीन संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियमपरियोजना,सिगरा के निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

सिगरा स्टेडियम से निकलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां पर करीब आधा घंटा तक श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके बाद उनका वाराणसी में ही रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!