Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गड्ढामुक्त सड़कों का बड़ा अभियान चलाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर से ली सड़कों की सुधि

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन के साथ ही गड्ढामुक्त सड़कों का बड़ा अभियान चलाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर से सड़कों की सुधि ली है। उन्होंने प्रदेशभर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया है। लोक निर्माण विभाग की निगरानी में दो चरणों का यह अभियान बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्यापन और निगरानी की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है।

कोरोना के खिलाफ चली जंग के दौरान और उसके बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। वह सीवर लाइन आदि डालकर खुदी छोड़ दी गई कुछ सड़कों को लेकर नाराजगी भी जता चुके हैं। इसके साथ ही पिछले दिनों उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने निर्देश दिया था कि 15 सितंबर से प्रदेश भर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, आवास एवं विकास परिषद, मंडी समिति सहित सभी विभागों को अपने अधीन वाली सड़कों को इस अभियान के दौरान दुरुस्त करने के लिए कहा। उसी के अनुसार सारी रूपरेखा तैयार कर अब सभी विभाग सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के तुरंत बाद ही ऐसा बड़ा अभियान चलाकर सड़कों को दुरुस्त किया गया था।

52,611 किलोमीटर सड़कों पर भरे जाएंगे गड्ढे :

  • सड़कों को गुड्ढामुक्त करने के लिए बुधवार से शुरू होने वाले अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग अगले दो महीने के दौरान प्रदेश में 52,611 किलोमीटर की लंबाई में सड़कों पर पैच मरम्मत कर गड्ढे भरेगा। इनमें राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा 11,446 किलोमीटर की लंबाई में सड़कों का नवीनीकरण/विशेष मरम्मत किया जाएगा। हालांकि, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के कार्य गड्ढामुक्ति अभियान के बाद भी जारी रहेंगे। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के अधीन 2,87,466 किलोमीटर की लंबाई में सड़कों का नेटवर्क है।

नवीनीकरण और विशेष मरम्मत कार्य : 

  • लोक निर्माण विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 78,357 किलोमीटर की लंबाई में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसमें से 63,111 किलोमीटर की लंबाई में सड़कों का पैच मरम्मत किया जाना है, जबकि 15,246 किलोमीटर की लंबाई में नवीनीकरण/विशेष मरम्मत के कार्य होने हैं। बारिश के मौसम से पहले विभाग 10,500 किलोमीटर की लंबाई में सड़कों का पैचवर्क और 3800 किलोमीटर की लंबाई में नवीनीकरण/विशेष मरम्मत के कार्य कर चुका है। लिहाजा गड्ढामुक्ति अभियान के दौरान बची हुई 52,611 किलोमीटर लंबी सड़कों पर पैच मरम्मत किया जाएगा। इसके अलावा 11,446 किलोमीटर सड़कों की विशेष मरम्मत या नवीनीकरण होना होना है।

दो चरणों में संचालित होगा अभियान :

  • दो चरणों में संचालित होने वाले गड्ढामुक्त अभियान के तहत 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पहले चरण में 50 फीसद काम पूरे किए जाएंगे। इन कार्यों का सत्यापन 16 से 30 अक्टूबर तक होगा। वहीं, 16 अक्टूबर से 15 नवंबर तक दूसरे चरण में बाकी 50 फीसद काम होंगे। दूसरे चरण के कार्यों का सत्यापन 16 से 30 नवंबर तक होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!