Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी ने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के 3 दिवसीय दौरे पर विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए किया मतदान

प्रदेशवासियों को दी नवरात्र, महाष्टमी व नवमी की शुभकामनायें। 

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2022, शनिवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के 3 दिन के दौरे पर शनिवार को विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदान किया। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के चुनाव में मतदान किया।

मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार दशक बाद ऐसा पहली बार होगा जब किसी सत्ताधारी दल का विधान परिषद में भी प्रचंड बहुमत होगा। सरकार विकास एवं लोककल्याण की योजनाओं को और तेजी से लागू करने में सक्षम हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने आज सुबह गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के चुनाव में मतदान करने के लिए नगर निगम स्थित बूथ पर पहुंचे थे। नगर विधायक के रूप में मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी के 36 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीत निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं। 27 पर वोट डाले जा रहे हैं। गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय निकाय का मतदाता होने के कारण मतदान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार अधिकतर सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने दो तिहाई से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई है। 2017 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार थी लेकिन विधान परिषद में समस्या का सामना करना पड़ता था। नकारात्मक भूमिका से समाजवादी पार्टी विकास व लोक कल्याणकारी कार्यक्रम को अवरुद्ध करती थी लेकिन इस चुनाव के बाद विधानपरिषद में भी प्रचंड बहुमत हासिल हो जाएगा। इससे लोक कल्याण के कार्यक्रमों, महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन, युवाओं के रोजगार, अन्नदाता किसानों व श्रमिकों के हित में सरकार और भी बेहतर काम करने में सक्षम होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति जारी रहेगी। पेशेवर माफिया व अपराधी सत्ता का संरक्षण प्राप्त कर सरकारी, सार्वजनिक, गरीबों व व्यापारियों की जमीन पर कब्जा करते थे। इसके विरुद्ध एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया। अबतक पेशेवर माफिया से 2500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है किसी भी गरीब की झोपड़ी तब तक नहीं हटाएंगे जब तक उसे आवास न उपलब्ध करा दिया जाए। यदि भूमि आरक्षित श्रेणी की नहीं है तो गरीब को वहीं पट्टा दे दिया जाए। यदि आरक्षित श्रेणी की है तो उसे अन्यत्र आवास उपलब्ध कराया जाए। ऐसे ही स्ट्रीट वेंडर के सुव्यवस्थित पुनर्वास के निर्देश दिए गए हैं। उनके रोजगार के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं अन्य तरीके से व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि एंटी भू माफिया की कार्रवाई पेशेवर माफिया के लिए है, गरीबो के प्रति नहीं। गरीबों के लिए संवेदना होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र, महाष्टमी, नवमी व श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस अवसर पर आयोजन हो रहे हैं। सुरक्षा व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। श्री रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

ट्वीटर अकाउंट हैक प्रकरण की जांच कर रहीं एजेंसियां : सीएम आफिस के ट्वीटर एकाउंट को हैक करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। इस मामले की जांच उनके द्वारा की जा रही है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!