Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारे लिए हर बच्चा अमूल्य धरोहर है, उन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जुलाई 2022, शुक्रवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे लिए हर बच्चा अमूल्य धरोहर है। उन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। लंबी लड़ाई के बाद इंसेफ्लाइटिस से जंग जीती गई है। 40 वर्षों में इस महामारी ने लगभग 50 हजार बच्चों को निगल लिया। संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान में अंतर विभागीय समन्वय के साथ सामूहिक प्रयास से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया गया है। इस बीमारी के नियंत्रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मिशन की भी बड़ी भूमिका रही है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा अब इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मौतों की 95 प्रतिशत तक रोकथाम हो चुकी है। शेष पांच प्रतिशत बच्चों को भी बचाना है। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम सेनानी व प्रख्यात चिकित्सक डॉ बीसी राय की जयंती पर उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि देते हुए सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामना दी। साथ ही हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को रवाना किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा इंसेफ्लाइटिस नियंत्रण के लिए जगह-जगह इंसेफ्लाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर खोले गए। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पीडियाट्रिक आईसीयू बनाए गए। बाल रोग विशेषज्ञों को प्रशिक्षित किया गया। अभियान के दौरान लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इन सब की वजह से इंसेफ्लाइटिस पर नियंत्रण पाया गया है।

उन्होंने कहा कि इंसेफ्लाइटिस बीमारी में यदि समय से उपचार शुरू हो जाए तो यह ठीक हो जाती है। उपचार में विलंब होने पर यदि बच्चा ठीक भी हो गया तो शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग हो जाता है। इसके लिए कंबाइंड रिहैबिलिटेशन सेंटर स्थापित किया गया है लेकिन बेहतर यह है कि हम बीमारी होने ही न दें। यह बीमारी हो जाए तो तत्काल उपचार शुरू करा दें। प्रदेश के अंदर अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार की बीमारियां हैं। कहीं इंसेफ्लाइटिस, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व कहीं कालाजार का प्रकोप था। कालाजार व पोलियो पूरी तरह नियंत्रित हो चुकी है। मलेरिया पर हम नियंत्रण करने के करीब हैं। अब हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास से डेंगू को नियंत्रित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। मुझे उम्मीद है कि हम इसमें भी सफल होंगे। सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान हम जान गए हैं कि रोग व संक्रमण क्या है और उसकी कीमत कैसे चुकानी पड़ती है। इसलिए बीमारी को कमजोर समझने की जरूरत नहीं है। सभी सम्मानित प्रयास करें। हर व्यक्ति के प्रयास से हम संचारी रोगों की रोकथाम कर सकेंगे। इसके पूर्व सदर सांसद रवि किशन ने भी संबोधित किया। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने स्वागत व जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के सहयोग से पांच कुपोषित बच्चों को पोषण आहार की टोकरी प्रदान की।

हरसेवकपुर की निक्कू, झुंगिया की प्रिया व सुशीला की गोदभराई की गई। उन्हें पोषण आहार की टोकरी प्रदान कर की गई।

मुख्यमंत्री ने झुंगिया के अंश व जोपेंद्र का अन्नप्राशन कराया। दोनों की उम्र छह माह है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!