Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कार तथा ट्रक की भिड़ंत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 लोगों की मौत पर जताया दु:ख, कहा – अधिकारी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था करें

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2021, मंगलवार, लखनऊ। महराजगंज-फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करहिया पुल के पास सोमवार रात बरातियों को लेकर जा रही कार तथा ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने वहां पर सभी अधिकारियों को मृतकों के स्वजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के साथ घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अधिकारी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था करें। अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संभव ना हो तो जिला अस्पताल भेजें या फिर गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर करें।

महरागजंग जिले में सोमवार देर रात महराजगंज-फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करहिया पुल के पास बजे कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा के टोला लीलाछापर गांव निवासी कमलेश के विवाह में शादी में शामिल होने के लिए गांव के ही मिथिलेश, लल्लू, राजू, सुग्रीव, शैलेश, अभिषेक, कृष्णमुरारी व निखिल कार में सवार होकर कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौराहे पर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार करहिया पुल के पास पहुंची ही थी कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। वहां पर लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला। इस दौरान मिथिलेश,लल्लू, राजू व सुग्रीव की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। अभिषेक को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया था, तभी उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे, थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय मौके पर पहुंच आवश्यक जानकारी ली। एएसपी ने बताया ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। ट्रक चालक घटना के तुरंत बाद मौके से भाग निकला था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!