Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

अपनी कर्मभूमि गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय प्रवास : गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार लगाया

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2021, गुरुवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर में दो दिनी प्रवास में गुरुवार को नित्य दिनचर्या के बाद जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को निदान का निर्देश दिया। प्रात: पूजा-पाठ तथा गौ-सेवा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। उनका आज बीआरडी मेडिकल कॉलेज का दौरा के साथ नगर निगम कार्यालय के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है। वह शाम को गोरखपुर से वाराणसी जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लम्बे अंतराल के बाद बुधवार को कर्मभूमि गोरखपुर पहुंचे। बुधवार को कई कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास किया और फिर गुरुवार को जनता के लिए उपलब्ध हो गए। सुबह गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में काफी लोग उमड़े। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी समस्या सुनने के साथ प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज गोरखनाथ मंदिर के बाद बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है। वह बीआरडी मेडिकल कालेज में कोविड, पोस्ट कोविड एवं तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके उपरांत नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद में रेहड़ी, पटरी व्यवसायियों के टीकाकरण का हाल जानने के बाद कूड़ा उठाने वाली नई गाडिय़ों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सॢकट हाउस पहुंचेंगे जहां यहां भाजपा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के हेलीपैड से तीन बजे के आसपास वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!