Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन स्वरोजगार कार्यक्रम में 31542 MSME इकाइयों को 2505.58 करोड़ रुपये का बाँटा ऋण

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2021, गुरुवार, लखनऊ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नियंत्रित होने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार औद्योगिक-आर्थिक गतिविधियों को और तेज करना चाहती है। इसके लिए सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 31,542 एमएसएमई इकाइयों को 2505.58 करोड़ रुपये ऋण वितरित किया। इसके साथ ही भदोही, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मीरजापुर, मैनपुरी, मऊ, आगरा, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के 73.54 करोड़ रुपये के एक जिला एक उत्पाद सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) का शिलान्यास व पोर्टल का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने सरकारी आवास से ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग ने रोजगार सृजन के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में राहत मिलते ही एमएसएमई इकाइयों के लिए आनलाइन ऋण मेले का आयोजन सराहनीय है। योगी ने इसी तर्ज पर एक महीने में सभी 75 जिलों में भी ऋण मेले आयोजित कर उनसे प्रभारी मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक आदि को भी जोड़ने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के पहले चरण में भी बैंकों के साथ समन्वय करके एमएसएमई इकाइयों को मजबूत करने के लिए बड़ी मात्रा में ऋण वितरण किया गया था, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर तैयार हुए। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी आबादी का प्रदेश होने के बावजूद यहां बेरोजगारी की दर सबसे कम है। सरकार ने चार लाख से अधिक युवाओं को राजकीय सेवाओं में नौकरी दी है, जबकि एमएसएमई के माध्यम से डेढ़ करोड़ रोजगार दिए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामान्य सुविधा केंद्रों से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और विभिन्न स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थियों से संवाद किया। इनमें भदोही वूलेन एसोसिएशन, आगरा शू आर्टिजंस एसोसिएशन और गाजियाबाद के एकेजी फाउंडेशन फार इनोवेशन एंड प्रोडक्ट डेवलेपमेंट के प्रतिनिधि शामिल थे। इसी तरह प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थी गोरखपुर के शम्सुद्दीन मोहम्मद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की लाभार्थी वाराणसी निवासी मंदाकिनी प्रकाश, ललितपुर के आकाश जैन, मथुरा की अनुष्का, एक जिला एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के लाभार्थी प्रयागराज निवासी स्वास्तिक गुप्ता और कानपुर देहात के ज्ञान सिंह कुशवाहा से भी बात की। उनके कामकाज की जानकारी लेकर हौसला भी बढ़ाया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पांच लाभार्थियों को टूलकिट भी दिए गए।

एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एमएसएमई विभाग ने चार वर्षों में स्थानीय हुनर के माध्यम से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर तैयार किए हैं। आनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम के माध्यम से एमएसएमई इकाइयों को ऋण दिया गया। देश भर में इस पहल की चर्चा हो रही है। इसी तरह ओडीओपी योजना को दुनिया में सराहना मिली है। कार्यक्रम को विभाग के अपर मुख्य सचिव डा.नवनीत सहगल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को दिया धन्यवाद :

  • वाराणसी की मंदाकिनी प्रकाश कहा कि वाशिंग पाउडर बनाने के लिए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के जरिये मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत दस लाख रुपये का ऋण मिला। इसके लिए मुख्यमंत्री की अभारी हूं।
  • ललितपुर के आकाश जैन ने बताया कि आटो रिपेयरिंग क्षेत्र में छोटे स्तर से मैंने काम शुरू किया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत दस लाख रुपये का ऋण मिला, जिससे मेरे आटो रिपेयरिंग कारोबार को पंख लगेंगे।
  • गोरखपुर के शमसुद्दीन मोहम्मद ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मुझे आर्थिक सहायता मिली है। मेरा एक छोटा सा साइबर कैफे है। मुख्यमंत्री द्वारा मुझे दस लाख का ऋण मिला, जिससे मेरे व्यापार में उन्नति होगी।
  • मथुरा की अनुष्का ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से मुझे सिलाई के काम के लिए छह लाख रुपये का ऋण मिला है, जिससे मेरा व्यापार बढ़ेगा। मैं सीएम की आभारी हूं कि उन्होंने प्रदेश में ऐसी कल्याणकारी योजना शुरू की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!