Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा और सहयोगी दलों के सदस्यों को दी चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने की नसीहत

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 दिसम्बर 2022, मंगलवार, लखनऊमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा और सहयोगी दलों के विधानसभा और विधानपरिषद सदस्यों को निकाय चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने की नसीहत दी है। कहा, सभी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। लोकभवन में एनडीए विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की ब्रांडिंग के बाबत भी सदस्यों को निर्देश दिए। कुंभ मेले की तैयारियों पर भी उन्होंने चर्चा की। विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर भी बैठक में औपचारिक चर्चा हुई।

नगरीय निकायों के मेयर व अध्यक्ष पद का अनंतिम आरक्षण कर दिया जारी, 14 दिसंबर को अंतिम अधिसूचना जारी होने की उम्मीद

प्रदेश सरकार ने बहुप्रतीक्षित नगरीय निकायों के मेयर व अध्यक्ष पद का अनंतिम आरक्षण सोमवार को जारी कर दिया। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, बरेली, फिरोजाबाद व शाहजहांपुर नगर निगम इस बार अनारक्षित रखे गए हैं। सरकार ने 17 नगर निगमों के साथ ही कुल 760 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद का अनंतिम आरक्षण जारी करते हुए सात दिनों में आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं।

दो दिनों में आपत्तियों के निस्तारण के बाद 14 दिसंबर को अंतिम अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को नगरीय निकायों के मेयर व अध्यक्ष पद का अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया। कुल 762 नगरीय निकायों में महाराजगंज की नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार व बस्ती की नगर पंचायत भानपुर के गठन व सीमा विस्तार को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट में विचाराधीन है इसलिए इन दोनों का आरक्षण घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगमों के मेयर पद में इस बार आगरा नगर निगम एससी महिला, झांसी एससी, मथुरा-वृंदावन व अलीगढ़ ओबीसी महिला, मेरठ व प्रयागराज ओबीसी, अयोध्या, सहारनपुर व मुरादाबाद नगर निगम में मेयर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!