Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमन्त्री ने जिला पंचायत अध्यक्षों से फोन पर बात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 10 मई 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज जिला पंचायत अध्यक्षों से फोन पर बात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उनके जिलों में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों से उत्तराखंड के प्रवासी भाई बहनों को लाया जा रहा है। काफी लोगों को लाया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा संबंधी मेडिकल नाॅर्म का पालन किया जा रहा है। अच्छी तरह से स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवासियों को राज्य में उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। जिन लोगों में कोई संकेत नहीं पाए गए, उन्हें अपने घर में होम क्वारेंटाईन रहना है। इसका सख्ती से पालन हो, इसके लिये ग्राम प्रधानों को अधिकार दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे भी अपने स्तर पर नजर रखें कि बाहर से आने वाले लोग क्वारेंटाईन का सही तरीके से पालन कर रहे हैं या नहीं। कोई भी समस्या होने पर तुरंत अवगत कराएं।

दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी भाईयों को उनकी दिक्क़तों को देखते हुए वापस लाना है। परंतु यह भी सुनिश्चित करना है कि कोरोना संक्रमण फैलने न पाए। शासन-प्रशासन पूरी तत्परता से लगा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी बहुत महत्वपूर्ण है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!