Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, ‘जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास को भी कोविड सेंटर में तब्दील किया जाएगा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2021, शुक्रवार, देहरादून। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है। उच्च न्यायालय भी इसे लेकर सख्त रूख दिखा चुका है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास को भी कोविड सेंटर में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना के बुरे दौर को बेहतर तरीके से संभाला है।

गुरुवार को आइटी पार्क स्थित एसटीपीआइ बिल्डिंग में वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन ‘एल्डरलाइन-14567Ó का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कहा कि कोरोना की दूसरी लहर की कल्पना भी नहीं की गई थी, उन्होंने स्वयं इसे नजदीक से देखा है। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद उनका पूरा फोकस महामारी के खिलाफ संसाधन बढ़ाने पर रहा। इस दौरान प्रदेश में कोविड अस्पताल, आक्सीजन बेड, आक्सीजन प्लांट समेत तमाम संसाधनों की संख्या में तेजी से इजाफा किया। चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को सेल्यूट करते हुए उन्होंने कहा कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर ने जिस प्रकार स्थिति को संभाला वह तारीफ के काबिल है।

तीसरी लहर की आशंका को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और पूरा सिस्टम आने वाली चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दरबार आयोजित करने पर काफी समय से विचार किया जा रहा है, लेकिन कोरोना के चरम पर होने के चलते इसे शुरू नहीं किया जा सका। अब जल्द ही जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।

कोरोना महामारी से निपटने में सरकार के असफल होने के कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल धरना-प्रदर्शन करना है। जबकि, भाजपा ने जन-जन की मदद कर मिसाल कायम की। कोरोनाकाल में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, वह बताएं कि उन्होंने कोविड में क्या किया। कांग्रेस किसी की मदद को आगे नहीं आई। दिल्ली की सरकार ने भी हाथ खड़े कर दिए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाला, तब जाकर जनता को बेहतर इलाज मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!