Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
ताज़ा खबरेंदेश

मध्यप्रदेश में कोरोना बेकाबू : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘महीने के अंत तक सक्रिय मामले लगभग 1 लाख बढ़ने की संभावना’

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अप्रैल 2021, शनिवार, भोपाल। देश विदेश में कोरोना महामारी ने सभी को परेशान किया है। अब भारत में आई कोरोना की दूसरी लहर ने और देश को चिंता में डाल दिया है। आए दिन देश में नए मामलों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। वहीं, कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोविड के मामले तेजी से बढ़ें हैं। इनमें एक मध्य प्रदेश भी है। मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तो यहां तक कहा है कि महीने के अंत तक सक्रिय मामले लगभग 1 लाख बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस महीने के अंत तक सक्रिय मामले लगभग 1 लाख बढ़ने की संभावना है। लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, मास्क जरूर लगाएं, सुरक्षित दूरी बनाएं और हाथ साफ रखें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने हर जिले में एक कोविड केयर सेंटर खोलने का फैसला किया है।

मध्यप्रदेश में कोरोना बेकाबू बना हुआ है। मरीजों की संख्या पिछले दिन के मुकाबले 500 से ज्यादा बढ़ी है। प्रदेश भर में जांचे गए 37,462 सैंपल में से 4882 मरीज मिले हैं। जबकि बुधवार को 4324 मरीज मिले थे। यह पहली बार है जब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या एक दिन के अंतर में ही 500 से ज्यादा बढ़ी है। श्योपुर, मुरैना और छतरपुर को छोड़ दें तो सभी जिलों में 10 से ज्यादा मरीज मिले। पिछले एक महीने से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण दर एक महीने में तीन फीसद से बढ़कर 13 फीसद पर पहुंच गई है।

भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में मिलने वाले नए कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में मध्य प्रदेश देश में सातवें स्थान पर है। इसी तरह से सर्वाधिक सक्रिय मरीजों के मामले में भी प्रदेश छठवें पायदान पर है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी शुक्रवार को 30,486 पर पहुंच गई। इनमें करीब 60 फीसद मरीज होम आइसोलेशन में हैं। बाकी का निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इलाज करवा रहे मरीजों में नौ फीसद आइसीयू में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!