Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“सबका विश्वास भाजपा का मूलमंत्र, जनता को साथ लेकर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है” : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल 2021, बुधवार, देहरादून। भाजपा का स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य नेताओं ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन सुना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास’ भाजपा का मूलमंत्र है। जनता को साथ लेकर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। विधायक हरबंस कपूर ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का कार्यकर्त्‍ताओं का आह्वान किया। अध्यक्षता महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 उदय पुंडीर और संचालन महामंत्री रतन सिंह चौहान ने किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के अब तक के सफर पर रोशनी डाली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा’ को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में कमल खिल रहा है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता दत्तोपंत ठेंगड़ी ने पूर्व में भविष्यवाणी की थी कि 21 वीं सदी में पूरे देश में भगवा लहराएगा। यह भविष्यवाणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फलीभूत हो रही है। कोरोनाकाल में भी देश ने नेतृत्व किया और 14 देशों को भारत वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि 41 साल के सफर में पार्टी ने कई आयाम स्थापित किए हैं। नैतिक मूल्यों को बरकरार रखा है तो संस्कृति व संस्कार को ऊपर ले जाने का काम भाजपा कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि राष्ट्र प्रेम व सेवा भाव के साथ जिस तरह हम आगे बढ़ रहे हैं, वह सौभाग्य की बात है। केंद्र और विभिन्न राज्यों में भाजपा सरकारें जनहित के कार्यों में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद हमारा सिद्धांत है। हमारे लिए देश व संगठन पहले, स्वयं बाद में है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी विचार रखे।

इससे पहले कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के अलावा डा.बालेश्वर पाल, ऋषिराज डबराल, कौस्तुभानंद जोशी, विश्वास डाबर, अजेंद्र अजेय आदि मौजूद थे। संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। उधर, राज्यभर में बूथ, शक्ति केंद्र व जिला मुख्यालयों में भी पार्टीजनों ने पीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन सुना।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। मुख्यमंत्री ने उनका  हृदय  से आभार व्यक्त करते हुए  भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार से उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!